Published : Feb 26, 2023, 05:07 PM ISTUpdated : Feb 26, 2023, 05:57 PM IST
डेनमार्क के प्रिंस फेडरिक आंद्रे हेनरिक और प्रिसेंस मेरी एलिजाबेथ ने रविवार को आगरा पहुंचकर ताज का दीदार किया। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से 1-1 घंटे के लिए ताजमहल और आगरा किले को अन्य पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया।
डेनमार्क के प्रिंस फेडरिक आंद्रे हेनरिक और प्रिसेंस मेरी एलिजाबेथ रविवार को आगरा में ताजमहल देखने पहुंचे। यहां पर उनके स्वागत में फोक डांस का आयोजन किया गया।
26
वहीं प्रिंस फेडरिक आंद्रे हेनरिक और प्रिसेंस मेरी एलिजाबेथ ने ताजमहल के सामने बने टेबल पर बैठकर फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद उन्होंने अमर विलास होटल पहुंचकर लंच किया
36
रविवार सुबह 10.40 बजे प्रिंस फेडरिक और प्रिसेंस मेरी एलिजाबेथ विशेष विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उतरे। इसके बाद वह अमर विलास होटल पहुंचे।
46
ओपन कार में बैठकर वह ताज परिसर के अंदर गए। वहीं प्रिंस और प्रिंसेज को देखने के लिए कई पर्यटक उनका इंतजार करते रहे। यहां पर दोनों ने परिसर घूमने के बाद ताजमहल का दीदार किया।
56
डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेज लंच के बाद आगरा किला घूमने पहुंचे। इस दौरान प्रिंस फेडरिक आंद्रे हेनरिक और प्रिसेंस मेरी एलिजाबेथ ने करीब आधा घंटा आगरा किले में बिताया।
66
प्रिंस फेडरिक आंद्रे हेनरिक और प्रिसेंस मेरी एलिजाबेथ के दौरे के दौरान ताजमहल और किले की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया। इस दौरान ताजमहल का ईस्ट गेट पर्यटकों के लिए 2 घंटे के लिए बंद कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।