'नॉनवेज नहीं मिलेगा तो नहीं करूंगा शादी, जानें UP में दूल्हे की डिमांड के बाद क्या हुआ

Published : Jul 14, 2024, 11:09 AM ISTUpdated : Jul 14, 2024, 12:00 PM IST
deoria groom

सार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक शादी में दूल्हे को मनपसंद खाना नहीं मिलने पर विवाद हुआ। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। इस घटना में कुर्सियां फेंकी गईं और लाठी-डंडों से मारपीट हुई।

लखनऊ. शादी पहुंचने वाले मेहमान सबसे पहले रिसेप्शन में बने पकवान गरमा-गर्म पकवान का लुत्फ उठाते हैं। इसी बीच खाने के लेकर यूपी के देवरिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दूल्हे का मनपसंद खाना नहीं मिला तो बवाल हो गया। पहले तो दोनों पक्षों में जमकर मारपी हुई, कुर्सियां फेंककर मारी गईं और लाठी-डंडों से भी मारपीट की गई। इतना ही नहीं दूल्हे ने अंत में शादी करने से इंकार भी कर दिया।

बिहार के गोपालगंज से देवरिया आई थी बारात

दरअसल, शादी के बीच का यह अनोखा मामला देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक का है। जहां गुरुवार रात बिहार के गोपालगंज जिले से बारात आई हुई थी। लड़के वालों ने पहले धूमधाम से बारात लगाई, इसके बाद लड़की वालों ने भी शानदार तरीके से स्वागत किया। फिर दुल्हन के परिवार ने सभी बारातियों के लिए भोजन कराने लगे। इसी दौरान दूल्हे के कुछ दोस्तों और उसने खुद लड़की वालों से खाने में मछली की डिमांड की तो दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मारपीट तक होने लगी।

दुल्हन की बात सुनते ही दूल्हे ने जड़ दिया थप्पड़

दोनों पक्षों के विवाद के बाद दुल्हन ने साफ तौर पर दूल्हे से कह दिया कि हमारे यहां पर शुभ कार्यों और मंगल वैवाहिक समारोह में मांसाहारी भोजन नहीं बनाया जाता है। बस इतना सुनते ही दू्ल्हा भी बिगड़ गया और खड़ा हो गया, कहने लगा अब तो हमें मछली ही चाहिए...तभी में खाना खाऊंगा। बहस इस कदर बढ़ गई कि दूल्हे ने गु्स्से में आकर दुल्हन को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके चलते दुल्हन का बैलेंस बिगड़ा और वह जमीन पर गिर पड़ी। फिर क्या था लड़की वालों को गु्स्सा आ गया और बारातियों की जमकर धुनाई शुरू कर दी। आलम यह था कि दोनों पक्षों में काफी देर तक मारपीट होती रही। कुछ देर बाद बाराती वहां से फरार हो गए और दूल्हे ने विवाह करने से मना कर दिया। मामला पुलिस थाने तक जा पहुंचा है। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया है।

यह भी पढ़ें-UP: फतेहपुर में युवक को 40 दिन में 7 बार काट चुका है सांप, हर शनिवार आता है डसने

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिंगापुर में CM योगी का संबोधन- 'बदला उत्तर प्रदेश, 9 साल में तीन गुना अर्थव्यवस्था, नया यूपी विकास और निवेश का केंद्र'
CM Yogi Singapore Visit: पहले दिन 19,877 करोड़ निवेश, स्किल डेवलपमेंट, डेटा सेंटर और ग्रीन एनर्जी पर जोर