उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में विकास दुबे नामक युवक को 40 दिनों में 7 बार सांप ने काटा। हर शनिवार को सांप के डसने से परेशान युवक ने प्रशासन और सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

फतेहपुर. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में विकास दुवे नाम के शख्स और सांप की बीच की दुश्मनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब सांप ने एक बार फिर युवक को काटा है। यानि 40 दिन के अंदर सांप इस शख्स को 7 बार काट चुका है। हैरानी की बात यह हि डसने के लिए वह हफ्ते में एक दिन चुनता है। पूरा परिवार ही नहीं पूरा गांव और जिला इस घटना से दुखी है। पीड़ित ने प्रशासन से लेकर सरकार तक आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सांप विकास को हर शनिवार डसता

हैरानी की बात यह है कि सांप विकास को हर शनिवार डसता है। युवक शनिवार से पहले गांव छोड़कर बाहर भी चला गया। लेकिन जहां वो जाता है वहीं सांप उसे अपना शिकार बना लेता है। दिलचस्पी बात यह है कि सांप के काटने के बाद युवक को थोड़ा दर्द होता है और इलाज के बाद वह पहले की तरह ठीक हो जाता है। लेकिन अब बार-बार इस घटना से वो परेशान हो चुका है।

फतेहपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर भी हैरान

फतेहपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर भी इस घटना से हैरान हैं। उनका कहना है कि हर बार सांप काटता है और वो सही हो जाता है। जबकि सांप का जहर खतरनाक होता है, जिसमें जान भी जा सकती है। अब देखना होगा कि युवक को हर बार काटने वाला सांप एक ही है या फिर अलग-अलग इसकी जांच की जाएगी। वहीं हेल्थ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में हमने जांच के लिए तीन डॉक्टरों की एक टीम गठित कर दी है।

पहली बार 2 जून की रात को सांप ने डसा था

24 साल का विकास दुबे फतेहपुर जिले में मलवा थाने क्षेत्र के सौरा गांव का रहने वाला है। विकास का कहना है कि पहली बार उसे सांप ने 2 जून को रात 9 बजे काटा था। वह रात को अपने बिस्तर से उतर रहा था तभी सांप ने डस लिया। इसके बाद उसे तुंरत परिजन प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए। इलाज के बाद वह ठीक हो गया। लेकिन एक बार के बाद सांप का युवक को काटने का सिलसिला लगातार हर शनिवार से अब तक जारी है।

यह भी पढ़ें-जैसलमेर से शॉकिंग खबर: 15 साल की लड़की कहानी सुनकर पुलिसवालों के भी रोंगटे खड़े हो गए