वाराणसी में देव दीपावली 2025 की तैयारी तेज, सीएम योगी ने दिए सुरक्षा और स्वच्छता के खास निर्देश

Published : Oct 30, 2025, 02:55 PM IST
Dev Deepawali 2025

सार

Dev Deepawali 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ ने देव दीपावली 2025 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि यह आयोजन काशी की आस्था, अनुशासन और भारतीय संस्कृति का प्रतीक बने। गंगा घाटों पर स्मार्ट लाइटिंग, स्वच्छता, सुरक्षा और जनसहभागिता पर जोर दिया गया।

Yogi meeting on Dev Deepawali 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में देव दीपावली 2025 की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। यह आयोजन 05 नवम्बर को वाराणसी में होगा। सीएम योगी ने कहा कि देव दीपावली काशी की सनातन परंपरा, गंगा आराधना और लोकआस्था का अद्भुत संगम है। यह पर्व केवल दीपों की रोशनी नहीं बल्कि धर्म, कर्तव्य और राष्ट्रभाव का प्रतीक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस आयोजन को ऐसे तैयार करें कि यह भारत की सांस्कृतिक आत्मा और आध्यात्मिक चेतना का विश्व संदेश बने।

गंगा महोत्सव से लेकर देव दीपावली तक पूरी तैयारी का निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा महोत्सव (1 से 4 नवम्बर) और देव दीपावली (5 नवम्बर) की सभी तैयारियां समय पर, व्यवस्थित और उच्च गुणवत्ता की हों। घाटों की प्रकाश सज्जा, दीपदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनसहभागिता ऐसी हो कि श्रद्धा, अनुशासन और सौंदर्य तीनों का संतुलन दिखे। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखने को कहा ताकि कोई अव्यवस्था न हो।

हर विभाग को सौंपी गई खास जिम्मेदारी

सीएम योगी ने पर्यटन, नगर निगम, पुलिस, जल पुलिस, संस्कृति, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, विद्युत और स्वास्थ्य विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपनी जिम्मेदारी के अनुरूप तैयारियां पूरी करें। घाटों पर स्मार्ट लाइटिंग, आकर्षक फूलों की सजावट, थीम-आधारित इंस्टॉलेशन, ड्रोन और सीसीटीवी मॉनिटरिंग की समुचित व्यवस्था हो। साथ ही गलियों और मुख्य मार्गों की सफाई-सजावट पर भी विशेष ध्यान दिया जाए और प्रत्येक घाट पर पर्याप्त सफाई कर्मी तैनात रहें।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर खास फोकस

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय रहे और कमांड सेंटर से लगातार सीसीटीवी निगरानी की जाए।
  • श्रद्धालुओं के लिए शौचालय, पेयजल, चिकित्सा सहायता और प्राथमिक उपचार केंद्र की पर्याप्त व्यवस्था हो।
  • घाटों के पास आपातकालीन नौका और एम्बुलेंस सेवाएं भी उपलब्ध रहें।
  • नाविकों की सुरक्षा के लिए उन्हें लाइफ जैकेट, पंजीकरण टैग और रूट की जानकारी दी जाए।

प्रमुख घाटों पर भव्य दीपोत्सव और सजावट

मुख्यमंत्री ने नमो घाट, राजघाट, राजेन्द्र प्रसाद घाट और दशाश्वमेध घाट पर होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वहां दीप सज्जा, पर्यटक सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था उच्च स्तर की होनी चाहिए। नाविक समुदाय को काशी की परंपरा का अहम हिस्सा बताते हुए सीएम ने कहा कि प्रशासन उन्हें पूरा सहयोग दे और श्रद्धालुओं को सुरक्षित नौका सेवाएं मिले।

लेजर शो और सैंड आर्ट बनेंगे आकर्षण का केंद्र

बैठक में बताया गया कि चेत सिंह घाट पर 25 मिनट की प्रोजेक्शन सहित प्रतिदिन 3 बार लेजर शो आयोजित होगा। इसके अलावा, काशी विश्वनाथ घाट से चेत सिंह घाट तक सैंड आर्ट इंस्टॉलेशन लगाए जाएंगे। ग्रीन आतिशबाजी और संगीत कार्यक्रम के साथ 10 मिनट का ग्रीन फायरक्रैकर शो भी आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बक्सर में गरजे योगी आदित्यनाथ, बोले- कांग्रेस-आरजेडी हैं अपराध की फैक्ट्री, बिहार को चाहिए डबल इंजन की रोशनी 

क्लीन काशी, ग्रीन काशी, डिवाइन काशी थीम पर होगा आयोजन

सीएम योगी ने कहा कि देव दीपावली का आयोजन ‘क्लीन काशी, ग्रीन काशी, डिवाइन काशी’ की भावना को साकार करे। घाटों और गलियों में स्वच्छता, सुगमता और रोशनी बनी रहे। उन्होंने यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग, शटल सेवाएं, बिजली और चिकित्सा सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों, विद्यालयों, महिला समूहों और धर्माचार्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आस्था, अनुशासन और आत्मबल का उत्सव

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी की देव दीपावली सिर्फ धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन और आत्मबल का उत्सव है। उन्होंने कहा कि काशी आने वाले श्रद्धालु यहां की पवित्रता, अनुशासन और व्यवस्था देखकर ‘अतिथि देवो भवः’ की भारतीय परंपरा को महसूस करें।

ये भी पढ़ें- योगी सरकार का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर पर, गंगा से विंध्य एक्सप्रेसवे तक तेज़ी से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Rajkumar Chauhan Murder Case: गुस्सा भतीजे पर था, मौत चाचा को मिली! हैरान कर देगी वजह
Aligarh Crime: लव ट्रायंगल में खूनी खेल, PAC जवान ने अस्पताल में घुसकर मरीज को गोलियों से भूना