एटा: रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरा तेज रफ्तार कैंटर, सड़क हादसे में 3 लोगों की हुई मौत

Published : Mar 20, 2023, 09:28 AM IST
etah news

सार

यूपी के एटा जनपद में तेज रफ्तार कैंटर के पुल से नीचे गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 2 लोग घायल हैं। मामले को लेकर स्थानीय थाना पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हादसे का शिकार लोगों के परिजन मौके पर पहुंचे हुए हैं।

कैंटर के पुल से नीचे गिरने पर हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा सोमवार तड़के तकरीबन साढ़े चार बजे हुआ पिलुआ थाना इलाके में दिल्ली से मैनपुरी जा रही कैंटर अनियंत्रित होकर हाईवे पुल से नीचे जा गिरी। जिसके बाद मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में मैनपुरी के कुरावली निवासी अनस खान और इरफान की मौत मौके पर ही हो गई थी। घायल अवस्था में सत्तार खान, शाहरुख खान और अक्षय बाबू को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। गंभीर हालत होने के चलते इन्हें आगरा के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान एक अन्य की मौत हो गई।

कैंटर में बुरी तरह से फंसे थे लोग, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर

हादसे को लेकर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने जानकारी दी कि सोमवार तड़के तेज आवाज होने की जानकारी पुलिस की मिली थी। जिसके बाद तत्काल हाईवे पर दोनों ओर पुलिस की गाड़ियों को जांच के लिए भेजा गया। पुलिस ने देखा कि दुर्घटना के बाद कुछ लोग कैंटर में फंसे हुए थे। काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। आनन-फानन में सभी घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले में आगे की जांच-पड़ताल पुलिस के द्वारा की जा रही है। घायलों के परिजनों को हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है और वह मौके पर पहुंचे। वहीं इस बीच मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

4 साल की मासूम के साथ रेप, पड़ोस के ही युवक ने टॉफी दिलाने के बहाने दिया घटना को अंजाम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather in Lucknow: लखनऊ-प्रयागराज में बारिश-ओले का अलर्ट, नोएडा समेत UP के 7 शहरों में थंडरशॉवर
Prayagraj Metro: अब प्रयागराज में भी मेट्रो! जानिए रूट, स्टेशन और पूरी प्लानिंग