खेल-खेल में फर्रूखाबाद में बच्चे ने सांप को ही चबा डाला, कचूमर बनाकर छोड़ा, तस्वीर देखकर रह जाएंगे दंग

Published : Jun 04, 2023, 10:58 PM ISTUpdated : Jun 04, 2023, 11:01 PM IST
Farrukhabad news Three year old child chewed snake and killed it

सार

सामान्यत: सांप देखते ही लोग भागने लगते हैं। पर फर्रूखाबाद में एक तीन साल के बच्चे ने खेल-खेल में सांप को चबा-चबा कर मार दिया। कचूमर बनाकर छोड़ा। बच्चे सांप को चबा रहा था। पर उस समय परिजनों की नजर मासूम पर नहीं पड़ी।

फर्रूखाबाद। सामन्यत: सांप देखते ही लोग भागने लगते हैं। पर फर्रूखाबाद में एक तीन साल के बच्चे ने खेल-खेल में सांप को चबा-चबा कर मार दिया। कचूमर बनाकर छोड़ा। बच्चा सांप को चबा रहा था। पर उस समय परिजनों की नजर मासूम पर नहीं पड़ी। जब मासूम सांप को उगल रहा था। तब उसकी दादी ने देख लिया, सापं की हालत देखकर, किसी अनहोनी की आशंका में उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में वह बच्चे को लेकर अस्पताल गई। डॉक्टर ने जांच की और इलाज शुरु किया। बताया जा रहा है कि बच्चा स्वस्थ है। पर सांप की हालत देखने वाला हर शख्स हैरान है।

मरे हुए सांप को पॉलिथीन में डालकर अस्पताल पहुंचे परिजन

दरअसल, मोहम्मदाबाद कोतवाली के मदनापुर गांव के दिनेश सिंह का तीन साल का बेटा घर में खेल रहा था। उसी समय घर में एक छोटा सांप निकल आया। बच्चे ने खेल-खेल में उसे पकड़ लिया और मुंह से चबाकर मार डाला। परिजनों की नजर जब बच्चे पर पड़ी तो उनके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। वह लोग तुरंत मरे हुए सांप को एक पॉलिथीन में लेकर बच्चे के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने बच्चे का इलाज किया।

सांप निगल जाता बच्चा तो हो सकता था बड़ा हादसा

बताया जा रहा है कि बच्चे के मुंह में सांप देख दादी दौड़ीं और बच्चे के मुंह से सांप को छुड़ाया। बच्चा उस समय सांप को चबा रहा था। सांप की मौत हो चुकी थी। चीख पुकार सुनकर बच्चे की मॉं भी मौके पर पहुंची। घर में कोहराम मच गया। घर वाले यह नहीं समझ सके कि आखिर बच्चे के पास सांप कैसे पहुंचा। बच्चा खेल-खेल में सांप को खिलौना समझ कर खेल रहा था। वैसे भी छोटे बच्चे किसी भी अनजानी चीज को मुंह में तुरंत डाल लेते हैं। डॉक्टर का कहना है कि यदि बच्चा सांप को निगल जाता तो ऐसी स्थिति में किसी हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। पर बच्चा सांप को निगल नहीं सका। इस पूरे वाकये को देखकर इलाज करने वाले डॉक्टर भी हैरान है। बच्चे ने सांप को काट-काट कर मार डाला। पूरी तरह चबा डाला। तस्वीर में सांप की हालत देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ