फिरोजाबाद: दूल्हे की शर्मनाक हरकत पर दुल्हन ने शादी से किया इंकार, घंटो चली पंचायत के बाद रखी ऐसी शर्त

Published : Feb 12, 2023, 03:04 PM ISTUpdated : Feb 12, 2023, 03:06 PM IST
Firozabad

सार

यूपी के फिरोजाबाद में दूल्हे ने जयमाला के बाद दुल्हन को झटका देकर नीचे गिरा दिया। जिसके बाद दुल्हन सभी रिश्तेदारों के सामने जमीन पर गिर पड़ी। दूल्हे की इस हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना जसराना इलाके के एक गांव में शादी समारोह के दौरान दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। बता दें कि जाजूमई गांव में दूल्हे की हरकत के कारण दुल्हन को सभी रिश्तेदारों के सामने शर्मिंदा होना पड़ा। यह घटना जयमाला के दौरान हुई। दुल्हन द्वारा शादी से इंकार किए जाने पर बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। वहीं दूल्हे और उसके पिता व रिश्तेदारों ने लड़की और उसके परिवार को शादी के लिए काफी मनाया। जिसके बाद दुल्हन कभी दोबारा इस तरह की हरकत न किए जाने की शर्त पर शादी के लिए तैयार हुई।

रिश्तेदारों के सामने शर्मिंदा हुई दुल्हन

बता दें कि जसराना क्षेत्र के गांव जाजूमई की रहने वाली युवती मनोज की शादी थाना खैरगढ़ थाना खैरगढ़ के गांव रसैनी के युवक आदेश के साथ तय हुई थी। जिसके बाद गुरुवार को शिकोहाबाद के बाबा तूफान सिंह गेस्ट हाउस में दूल्हा बारात लेकर पहुंचा था। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष के लोगों का स्वागत और सम्मान किया। फिर घुड़चढ़ी की रस्म हुई। इस दौरान सभी बाराती नाचते-गाते दरवाजे तक पहुंचे। वहीं लड़की के पिता ने बरोटी की रस्म अदा की। जयमाला रस्म के दौरान दुल्हन का हाथ पकड़कर स्टेज पर चढ़ाने की तैयारी की गई थी। लेकिन तभी दूल्हे ने दुल्हन को झटका देकर जमीन पर गिरा दिया।

दोनों पक्षों को नहीं है शिकायत

वहीं जब दुल्हन इतने रिश्तेदारों के बीच जमीन पर गिरी तो उसकी नजरें शर्म से झुक गईं। दूल्हे की इस हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। वहीं कई रिश्तेदार नाराज दुल्हन को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। जिसके बाद लड़का और लड़की पक्ष के लोगों में कई घंटों तक पंचायत हुई। कई घंटो की बातचीत के बाद दुल्हन शादी के लिए राजी हुई। फिर शुक्रवार की रात उनकी शादी करवाई गई और दुल्हन को ससुराल विदा किया गया। वहीं प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्र ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों को अब कोई शिकायत नहीं है।

मेज पर लिटाकर बच्चे की डंडे से हुई पिटाई, सोशल मीडिया पर प्रयागराज के स्कूल का वीडियो हुआ वायरल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
3 महीने के बच्चे के पेट में मिला 8 हफ्ते का भ्रूण, बरेली में डॉक्टर भी रह गए हैरान