Firozabad Nagar Nikay Chunav Result 2023: फिरोजाबाद में BJP का जलवा, कामिनी राठौर ने लहराया जीत का परचम

Firozabad Nagar Nikay Chunav Result: फिरोजाबाद से बीजेपी मेयर प्रत्याशी कामिनी राठौर जीत गई हैं। उन्होंने मशरूर फातिमा को हरा दिया है।

 

Danish Musheer | Published : May 13, 2023 4:17 AM IST / Updated: May 13 2023, 06:54 PM IST

Firozabad  Nagar Nikay Chunav Result 2023:  फिरोजाबाद में बीजेपी मेयर प्रत्याशी कामिनी राठौर ने जीत का परचम लहरा दिया है। पिछले चुनावों में बीजेपी को टक्कर देने वाली मशरूर फातिमा इस बार कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं और बीजेपी ने जबरदस्त जीत हासिल की।

 29 राउंड की गिनती पूरी होने तक कामिनी राठौर 23407 वोट की मजबूत बढ़त हासिल कर ली थी। इससे पहले 25वें राउंड तक भाजपा उम्मीदवार को 78227, सपा को 54315 और बसपा प्रत्याशी की 40764 वोट मिले थे। इसके बाद से ही फिरोजाबाद में बीजेपी की जीत पक्की मानी जा रही है।

Firozabad Nagar Nikay Chunav Result 2023: फिरोजाबाद में भी बीजेपी का जलवा जारी

फिरोजाबाद मेयर चुनाव के 22वें चरण की गिनती के बाद बीजेपी 20750 वोट से आगे चल रही थी। बीजेपी की कामिनी राठौर को अब तक 69703 वोट मिले । एसपी की मशरूर फातिमा को 48935 वोट मिले। इसके अलावा बीएसपी की रुखसाना बेगम को 35530 वोट मिले थे, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार उज्जवला गुप्ता ने 14758 वोट हासिल किए।

Firozabad Nagar Nikay Chunav Result 2023: 16 वें राउंड में भी बीजेपी का जलवा

फिरोजाबाद में 16 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी 16994 वोट से आगे हो गई थी। इस दौरान बीजेपी उम्मीदवार कामिनी राठौर 53451 वोट मिले। एसपी की मशरूर फातिमा को 36457 वोटों मिले थे। इसके अलावा बीएसपी की रुखसाना बेगम को 25366 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार को 11075 वोट  हासिल किए। 

Firozabad Nagar Nikay Chunav Result 2023:  फिरोजाबाद में 6 राउंड की गिनती

जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद में छठे राउंड में बीजेपी को 3526 वोटों की बढ़त मिल गई है। इस तरह भाजपा ने यहां कुल 7892 से बढ़त बना ली है। छठे राउंड में बीजेपी की कामिनी राठौर को 3526, सपा की मशरुर फातिमा को 2051 और बसपा की रुकसाना बेगम को 1816 वोट मिले हैं।

Firozabad Nagar Nikay Chunav Result 2023: फिरोजाबाद में पोस्टल बैलेट की काउंटिंग

फिरोजाबाद में पोस्टल बैलेट से काउटिंग शुरू हुई। सिरसागंज में पोस्टल बैलेट में काउटिंग में अध्यक्ष पद पर बीजेपी आगे चल रही है। 43 पोस्टल बैलेट में से 35 मत भाजपा को मिले। फिरोजाबाद में जिला पंचायत जसराना में पोस्टल बैलेट में सपा को 16 में से 6 मत सपा को, भाजपा को 2 मत और बसपा के वारिस सिद्दिकी को 3 वोट मिले हैं।

यहां बीजेपी की नूतन राठौर ने 2017 में मेयर का चुनाव जीता था। इस बार बीजेपी ने प्रत्याशी बदला है। कामिनी राठौर को मौका दिया गया है। सपा ने भी बीजेपी उम्मीदवार की काट में मीना राठौर को मैदान में उतारा है। बसपा ने मुस्लिम कैंडिडेट रुखसाना बेगम पर भरोसा जताया है। हालांकि भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद नगर निगम सीट आगरा मंडल के अंतर्गत आती है. आगरा मंडल में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद नगर निगम सीट है, जबकि मैनपुरी नगर पालिका सीट है. फिरोजाबाद में 4 मई को चुनाव हुआ था।

यह भी पढ़ें- यूपी नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 LIVE Updates

Read more Articles on
Share this article
click me!