Lucknow Nagar Nigam Chunav Result 2023: लखनऊ से BJP उम्मीदवार सुषमा खरकवाल ने लहराया जीत का परचम

Published : May 13, 2023, 09:43 AM ISTUpdated : May 13, 2023, 07:07 PM IST
Lucknow Municipal election Result 2023

सार

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में राजधानी लखनऊ से बीजेपी की उम्मीदवार सुषमा खरकवाल चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी वंदना मिश्रा को करारी शिकस्त दी। 

Lucknow Nagar Nigam Chunav Result 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में राजधानी लखनऊ से बीजेपी की प्रत्याशी सुषमा खरकवाल चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने सपा उम्मीदवार वंदना मिश्रा को हराया। बता दें कि बीजेपी नेता प्रेम खरकवाल की पत्नी सुषमा खरकवाल मौजूदा समय में बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की मेंबर हैं।

BJP का गढ़ रहा है लखनऊ नगर निगम 
लखनऊ नगर निगम लंबे समय से भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। यह पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई का संसदीय क्षेत्र भी रहा है। बीजेपी ने यहां से सुषमा खरकवाल को उम्मीदवार बनाया। वहीं, सपा की तरफ से वरिष्ठ पत्रकार वंदना मिश्रा, बसपा से शाहीन बानो, कांग्रेस से संगीता जायसवाल और आप से अंजू भट्ट चुनाव मैदान मे थे। यह सीट महिला आरक्षित है। लखनऊ नगर निगम कें लिए सिर्फ 36.97 फीसदी वोट पड़े थे, जब​कि लखनऊ जिले में 38.62 फीसदी वोटिंग हुई थी।

कई बीजेपी नेताओं की करीबी हैं BJP उम्मीदवार सुषमा खरकवाल 
लखनऊ मेयर चुनाव के लिए BJP उम्मीदवार सुषमा खरकवाल को राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के कई सीनियर लीडर्स की करीबी माना जाता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यहीं से सांसद हैं। साल 2017 के चुनाव में भाजपा की संयुक्ता भाटिया को 1.30 लाख वोट से जीत मिली थी। पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने साल 2012 में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. नीरज बोरा को एक लाख मतों से हराया था।

2017 में 14 नगर निगम पर था BJP का कब्जा 
उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों में महापौर पद के लिए वोटिंग 4 और 11 मई को हुई थी। ज्यादातर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के बीच ही टक्कर देखने को मिली। हालांकि, बीजेपी ने चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। यूपी निकाय चुनाव 2017 में भाजपा ने 16 नगर निगम में से 14 पर जीत दर्ज की थी। वहीं, 2 नगर निगम पर बसपा का कब्जा था।

ये भी देखें : 
यूपी नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 Updates

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

लखनऊ में मंत्री आवास पर तैनात सिपाही की रहस्यमयी मौत, ठंड या हार्ट अटैक?
UP Kabaddi League Season 2 का पूरा शेड्यूल जारी, 24 दिसंबर से शुरू होगा UPKL