Saharanpur Nagar Nikay Chunav Result 2023: सहारनपुर में चित्त हुआ हाथी, बीजेपी के अजय सिंह जीते

Saharanpur Nagar Nikay Chunav Result 2023: सहारनपुर सीट की मतगणना पूरी हो गई है। यहां बीजेपी कैंडिडेट अजय सिंह जीत गए हैं। अजय सिंह ने बसपा की खदीजा मसूद को हरा दिया है।

Danish Musheer | Published : May 13, 2023 3:58 AM IST / Updated: May 13 2023, 06:51 PM IST

Saharanpur Nagar Nikay Chunav Result 2023: उत्तरप्रदेश के सहारनपुर निकाय चुनाव में बीजेपी को बड़ी सफलता मिली है। यहां से मेयर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार सिंह चुनाव जीत चुके हैं। जानकारी के अनुसार डॉ. अजय ने 8000 से भी अधिक वोटों से मेयर का चुनाव जीत चुके हैं। वहीं, बीएसपी उम्मीदवार खदीजा मसूद दूसरे नंबर पर रहीं।हालांकि शुरुआती रुझानों में यहां बीएसपी को बढ़त मिले थी।

बता दें कि जिले में मेयर सीट के लिए भाजपा ने डॉ. अजय कुमार को मैदान में उतारा था। डॉ. सिंह हृदय रोग विशेषज्ञ हैं और मेडिकल के क्षेत्र में उनका तीन दशकों का अनुभव है। वहीं, सपा ने विधायक आशु मलिक के भाई नूर हसन मलिक को टिकट दिया था।

पूर्व विधायक इमरान मसूद की भाभी खदीजा मसूद बसपा उम्मीदवार थी, जबकि कांग्रेस की ओर से प्रदीप वर्मा एडवोकेट ने ताल ठोंकी। यहां BJP और BSP के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

Saharanpur Nikay Chunav Results 2023: साहरनपुर में सपा प्रत्याशी का बुरा हाल

10 राउंड की गिनती पूरी होने तक भाजपा के मेयर प्रत्याशी अजय सिंह बसपा की खदीजा मसूद से 45919 मतों से आगे चल रहे थे। वहीं, सपा के नूर हसन को महज 12 हजार वोट ही मिल सके थे।

Saharanpur Nikay Chunav Results 2023: सहारनपुर में भाजपा आगे

बता दें कि सहारनपुर में बसपा की खदीजा मसूद शुरुआती रुझान में आगे चल रही थीं, लेकिन बाद में भाजपा के डॉ. अजय कुमार ने बढ़त बना ली।  

यह भी पढ़ें- यूपी नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 LIVE Updates

गौरतलब है कि सहारनपुर में 55 फीसदी वोटिंग हुई थी। यहां  बीएसपी ने इमरान मसूद की भाभी खदीजा  को उम्मीदवार बनाया था। इमरान यहां काफी अच्छी सियासी पकड़ भी रखते हैं।  मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण को देखते हुए माना जा रहा था कि इस बार सहारनपुर की सीट पर बीएसपी को जीत मिल सकती है। 

Read more Articles on
Share this article
click me!