मंडप में दूल्हे की हरकत देख दुल्हन ने कहा- मौत को गले लगा लूंगी लेकिन इसके साथ नहीं लूंगी 7 फेरे

Published : May 18, 2023, 11:52 AM ISTUpdated : May 18, 2023, 01:06 PM IST
marriage

सार

यूपी के फिरोजाबाद के एक गांव में अजब वाकया हो गया। ऐन फेरों के पहले ही दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया तो हंगामा मच गया। लड़का और लड़की पक्ष के बीच इसको लेकर पंचायत भी हुई। पर दुल्हन ने शादी से साफ इंकार कर दिया।

फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद के एक गांव में अजब वाकया हो गया। ऐन फेरों के पहले ही दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया तो हंगामा मच गया। लड़का और लड़की पक्ष के बीच इसको लेकर पंचायत भी हुई। पर दुल्हन ने शादी से साफ इंकार कर दिया। आखिरकार बारात बिना शादी के ही बैरंग वापस लौटी। यह मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

वरमाला के बाद शुरु हुआ विवाद

शादी की तय तारीख के मुताबिक लड़का पक्ष बारात लेकर गांव पहुंचा। लड़की पक्ष ने बारात का खूब स्वागत सत्कार किया। शादी की रस्में निभाई जाने लगीं। पहले घुड़चढ़ी की रस्म पूरी की गई। फिर दूल्हा जयमाल की रस्म के लिए दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा। दूल्हे के दोस्त नाचते गाते हुए जश्न का लुत्फ उठा रहे थे। दूल्हे ने दुल्हन को वरमाला भी पहनाई लोगों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद भी दिया।

इस बात से रिश्ते में आ गई खटास

हर तरफ हंसी खुशी का माहौल था। दोनों पक्षों के रिश्तेदार जश्न मना रहे थे। किसी को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि आगे क्या होने वाला है। पर यहीं से दूल्हा—दुल्हन के रिश्त में जुड़ाव से पहले ही खटास आनी शुरु हो गई। जयमाला की रस्म के बाद दूल्हा दुल्हन साथ बैठकर खाना खा रहे थे। दुल्हन की सहेलियां भी हंसी मजाक कर रही थीं। उसी समय दूल्हे ने कुछ ऐसा बोल दिया। जिसकी वजह से दुल्हन का मूड खराब हो गया। पर वह शांत रही और मौके से चली गई।

दुल्हन को नहीं पसंद आया दूल्हे का मिजाज

स्थानीय लोगों का कहना है कि उसके बाद दोनों के रिश्तों में तनाव दिखने लगा था। परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने प्रयास किया कि किसी तरह से सकुशल शादी हो जाए। बहरहाल, फिर कन्यादान और फेरे लेने की रस्म निभाने का मौका आया। अब एक बार फिर दूल्हे ने कुछ ऐसी हरकत कर दी कि जिसकी वजह से दुल्हन परेशान हो गई। यह सब देखकर युवती को दूल्हे का मिजाज पसंद नहीं आया और उसने मंडप में फेरे लेने से पहले ही लड़के से शादी न करने का फैसला किया। इसके बाद दोनों पक्ष में हंगामा मच गया। भीड़ जुट गई।

समझाने के बाद भी शादी को तैयार नहीं हुई दुल्हन

दोनों पक्ष के लोगों ने शादी के लिए दुल्हन को समझाने का काफी प्रयास किया। पर दुल्हन समझने को तैयार ही नहीं थी। उसने साफ कहा कि मैं जहर खाकर मर जाउंगी पर इस लड़के से शादी नही करुंगी। लड़की की यह बात सुनकर परिजन भी निरुत्तर हो गए। पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यूपी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन? खरमास से पहले 14 दिसंबर को होगा ऐलान
योगी सरकार की अभ्युदय कोचिंग: 23 हजार से ज्यादा युवाओं को मुफ्त तैयारी का बड़ा अवसर