एक बकरी के लिए भाई ने किया भाई का मर्डर, मौत की आखिरी सांस तक बना रहा हैवान

Published : May 17, 2023, 06:20 PM IST
Crime News, Shocking News, Trending News, Viral News, British Girl Murder, Murder Stories

सार

उत्तर प्रदेश के अमेठी शहर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बुधवार की सुबह बकरी चुराने का आरोप लगने के बाद दो भाईयों में इतना विवाद हुआ कि एक भाई ने दूसरे भाई की जान ले ली। इतना ही नहीं उसको बचाने आई पत्नी और बेटे को भी गंभीर घायल कर दिया।

अमेठी (amethi news). उत्तर प्रदेश के अमेठी शहर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां छोटे से विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया की भाई ही अपने भाई की जान का प्यासा बन बैठा। इतना ही नहीं आरोपी व्यक्ति ने बेरहमी से पिटाई करते हुए अपने भाई पर इतनी लाठियां बरसाई की उसकी जान चली गई। वहीं पति को पिटता देख मदद को आई पत्नी और उसके बेटे को भी पीटा। दोनो को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान राम नायक सिंह (50 साल) के रूप में हुई। वहीं आरोपी की पहचान शिव नायक सिंह के रूप में हुई। दोनों भाईयों के बीच झगड़े की वजह बकरी चोरी होने का आरोप लगाना बताया जा रहा है।

एक बकरी के लिए दे दी खौफनाक मौत

दरअसल अमेठी शहर के गौरीगंज इलाके में रहने वाले शिवनायक सिंह ने बुधवार की सुबह अपने भाई नायक सिंह पर बकरी चुराने का आरोप लगाया। नायक सिंह ने पहले इस बात का खंडन किया पर शिवनायक के बार बार बोलने के बाद दोनो के बीच जुबानी जंग होने लगी। बातों ही बातों से मामला झड़प तक पहुंच गया। बात हाथापाई पर आ गई तो शिवनायक सिंह ने राम सिंह पर लाठियों से हमला कर दिया। आरोपी ने उसको इतना पीटा कि वह लहूलुहान हो गया। वहीं राम सिंह को पिटता देख बेटा उत्तम सिंह और पत्नी रीता बचाने को दौड़े। शिवनायक ने उन पर भी लाठियों से हमला कर घायल कर दिया। इतनी पिटाई के बाद तीनों बेहोश हो गए। वहीं आसपास वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

हॉस्पिटल पहुंचने तक की भी नहीं बची सांसे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर राम नायक उसकी पत्नी और बेटा घायल हालत में पड़े हुए थे। पुलिस ने उनको तुरंत गौरीगंज जिला हॉस्पिटल पहुचाया। हालांकि राम नायक की हालत ज्यादा सीरियस थी जिसके चलते अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। वहां उत्तम और रीता की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज जारी है।

मामले की जांच कर रहे अमेठी एसपी एलामारन जी ने जानकारी देते हुए बताया है कि घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी शिव नायक के खिलाफ आईपीसी की अलग अलग धाराओं में हत्या और मर्डर के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़े- 40 गज के मकान के लिए बड़ा भाई बना हैवान, भाई और उसकी बीवी को दी जानवरों से बदत्तर सजा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यूपी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन? खरमास से पहले 14 दिसंबर को होगा ऐलान
योगी सरकार की अभ्युदय कोचिंग: 23 हजार से ज्यादा युवाओं को मुफ्त तैयारी का बड़ा अवसर