संगम की रेत पर झूमते नजर आए अमेरिकी-इजरायली और फ्रांसीसी, अविश्वसनीय पल

Published : Jan 14, 2025, 05:48 PM ISTUpdated : Jan 14, 2025, 05:53 PM IST
foreign devotee

सार

प्रयागराज महाकुंभ के पहले शाही स्नान में दुनिया भर से श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विदेशी नागरिकों ने भी गंगा में डुबकी लगाई और हर-हर गंगे के नारों से संगम तट गूंज उठा।

प्रयागराज. महाकुंभ में पहले अमृत स्नान की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं वह बेहद सुंदर और अविश्वसनीय हैं। कुंभ के अलावा शायद ही ऐसा अद्भुत नजारा फिर कभी देखने को मिले। जहां वसुधैव कुटुंबकम का नजारा देखने को मिला। गंगानगरी में दुनिया के कई देश, हर राज्य और हर जाति के लोगों ने एक साथ लगाई संगम में डुबकी लगाई। इतना ही नहीं हर-हर गंगे और हर-हर महादेव के नारों पर अमेरिकी, इजरायली और फ्रांसीसी समेत तमाम देशों के नागरिक झूमते-गाते बजाते नजर आए। भारत की सनातन संस्कृति से अभिभूत विदेशी नागरिकों ने परिवार के साथ पहुंचकर ना सिर्फ गंगा स्नान किया, बल्कि सनातन धर्म से लबरेज नजर आए।

आस्था का ऐसा संगम जिसमें आज रेत तक नजर नहीं आई

महाकुम्भ के इस ऐतिहासिक मौके पर संगम का तट भारतीय और विदेशी श्रद्धालुओं से पूरी तरह से भर गया। आस्था का ऐसा संगम हुआ कि संगम की रेत तक आज पहले अमृत स्नान पर नजर नहीं आ रही थी। हर जगह सिर्फ मुंड ही मुंड नजर आ रहे थे। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, केरल, आंध्र प्रदेश समेत हर राज्य, हर जाति के लोग और अन्य देशों से आए विदेशी नागरिकों ने गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। अमेरिकी, इजरायली, फ्रांसीसी समेत कई अन्य देशों के नागरिक गंगा स्नान करते हुए भारत की सनातन संस्कृति से अभिभूत हुए। वे भी बम बम भोले के नारे लगाते हुए उत्साह से झूमते नजर आए।

महाकुम्भ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी भारत की ब्रांडिग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दिव्य और भव्य महाकुम्भ का अलौकिक आयोजन किया गया है। भारत की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक शक्ति महाकुम्भ के इस बार के अद्भुत आयोजन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी ज्यादा बढ़ा दी है। महाकुम्भ मेले के शुरुआती दो दिनों में दुनिया भर के कई देशों के नागरिकों ने भाग लिया और भारत की संस्कृति को अनुभव किया। विदेशी श्रद्धालु भारत की सनातन संस्कृति से गहरे प्रभावित हुए और परिवार के साथ गंगा में स्नान किया। संगम के तट पर जय श्री राम और हर हर गंगे के उद्घोष से माहौल बना और श्रद्धालु श्रद्धा से गंगा में डुबकी लगाते रहे।

विदेशियों को ऊर्जा और सुकून दे रहा महाकुम्भ

महाकुम्भ में मकर संक्रांति अमृत स्नान का हिस्सा बने विदेशी नागरिक जैफ ने कहा कि मैं अमेरिका से हूं लेकिन मैं लिस्बन, पुर्तगाल में रहता हूं। मैं दक्षिण भारत की यात्रा कर रहा था। कल वाराणसी के रास्ते यहां पहुंचा। मुझे यहां की ऊर्जा बहुत शांत और सुकून देने वाली लगती है और हर कोई बहुत दोस्ताना सा लगता है। यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह एक बड़े मंदिर जैसा लगता है। मैं यहां की सुव्यवस्था और स्वच्छता देखकर चकित हूं। हर 15 मीटर पर कूड़ेदान उपलब्ध हैं। इसी तरह, ईरान से आई एक महिला ने कहा कि हम 9 लोगों का एक समूह हैं। हम दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से यहां आए हैं। मेरे पति और मैं दुबई और लिस्बन के बीच रहते हैं। हमारा यहां पहली बार आना हुआ है। कुम्भ बहुत ही सुव्यवस्थित है। यह प्रभावशाली है। हम एक बहुत अच्छी टेंट कॉलोनी में रह रहे हैं। एक अन्य अमेरिकन सिटीजन पॉला ने टूटी फूटी हिंदी में कहा कि आज बहुत उत्तम दिन है। इस उत्तम दिन पर साधुओं के साथ स्नान करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। ये हमारा सौभाग्य है कि महाकुम्भ में आने का अवसर मिला और संन्यासियों का सानिध्य प्राप्त हुआ।

 

यह भी पढ़ें-PM मोदी और CM योगी आदित्यनाथ ने शेयर की अमृत स्नान की 8 सबसे विहंगम तस्वीर

 

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

VIDEO: जेल से निकलते ही ED ने किया अरेस्ट तो छलका आजम खान का दर्द, बोले- 'ये मुसलमान होने की सजा है..'
Preeti Yadav IPS: हेड कॉन्स्टेबल की बेटी बनीं नोएडा की पहली महिला DCP, जानें UPSC Success Story