
दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 14 फरवरी को गुजरात और महाराष्ट्र में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के उम्मीद्वारों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें गुजरात से जेपी नड्डा, गोविंदभाई ढोलकिया, मयंक भाई नायक, डॉ जशवंतसिंह सलामसिंह परमार का नाम शामिल है।
वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण, मेधा कुलकर्णी, अजीत गोपछड़े का नाम शामिल है।
12 फरवरी को दिया था इस्तीफा, 14 को राज्यसभा के लिए आया नाम
आपको बतादें कि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने 12 फरवरी को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफा देते ही कांंग्रेस में हड़कंप मच गया था। क्योंकि वे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल है। उनके इस्तीफा देते ही पार्टी को बड़ा झटका लगा था। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद यही भी नहीं बताया था कि वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसके बाद 13 फरवरी को उन्होंने भाजपा ज्वाईन की। 14 फरवरी को उनका नाम महाराष्ट्र के राज्यसभा उम्मीद्वारों की लिस्ट में आ गया है।
ऐसे शुरू हुआ राजनीतिक सफर
आपको बतादें कि अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के पैठण तहसील के रहने वाले हैं। वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे शंकरराव चव्हाण के बेटे हैं। उन्होंने 1986 में कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के महासचिव नियुक्त होने के साथ अपने राजनैतिक केरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे 1987 नादेंड़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़े।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।