बांदा में मर्डर: सिर्फ 10 रुपये के झगड़े में बढ़ी बात, मारपीट में गई युवक की जान

Published : Feb 11, 2024, 10:47 PM IST
murder2

सार

बांदा जिले में रिक्शा चालक से किराए को लेकर एक व्यक्ति से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ा तो रिक्शा चालक ने व्यक्ति की नाक पर घूंसे मार दिए जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

बांदा। बांदा जिले से किराए को लेकर हुए मामूली विवाद में यात्री की हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति बस स्टैंड जाने के लिए ई रिक्शा पर बैठा था। व्यक्ति जब बस स्टैंड पहुंचा तो किराए को लेकर उसका रिक्शा चालक से विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो मारपीट शूरू हो गई जिसमें यात्री की जान चली गई। 

जिले में हत्या की हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है। शहर कोतवाली के बिजली खेड़ा इलाके में रहने वाले राजबहादुर के बेटे राजाबाबू की 19 फरवरी की शादी होनी है। इसी सिलसिले में वह कार्ड बांटने के लिए मध्य प्रदेश जा रहे थे। वह घर से बस स्टैंड जाने के लिए एक ईरिक्शा पर बैठ गए थे। परिजनों के मुताबिक ईरिक्शा चालक 20 रुपये मांग रहे थे लेकिन राजबहादुर 10 रुपये ही देने की बात कह रहे थे।

किराए को लेकर हुआ विवाद
राजबहादुर 10 रुपये से ज्यादा देने को तैयार नहीं थे। इसे लेकर रिक्शा चालक और राजबहादुर के बीच धक्कामुक्की और मारपीट शुरू हो गई। घटना में राजबहादुर को आरोपी चालक ने जोर से नाक पर मुक्का मारा तो उनके खून बहने लगा और देखते ही देखते उनकी मौत हो गई। राजबहादुर के खून निकलने और जमीन पर गिरने से घबराया चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग जुट गए औऱ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी चालक फरार है जिसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी