Atiq Ahmed Properties Seized : योगी सरकार का बड़ा एक्शन : ​माफिया अतीक अहमद की 12.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Published : Nov 07, 2023, 10:20 AM ISTUpdated : Nov 07, 2023, 10:23 AM IST
atiq ahmad

सार

यूपी सरकार ने माफिया अतीक अहमद की 12 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति को कुर्क कर लिया हैं। इसके लिए बकायदा ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी भी करवाई गई।

प्रयागराज. उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में पूर्व सांसद और मा​फिया अतीक अहमद की बेनामी संपति पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई चल रही है। कटहुला गौसपुर क्षेत्र में किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति थी। जिस पर सरकार ने कुर्की की कार्रवाई की है। ये संपत्ति करीब 12.5 करोड़ रुपए की बताई जा रही है। जिसे कुर्क कर एक बोर्ड भी लगा दिया है।

संपत्ति को कुर्क करने से पहले मुनादी भी करवाई गई। जिसमें ढोल ढमाकों के साथ सर्वसाधारण को सूचित किया गया कि इस बेनामी संपत्ति के लिए किसी को किसी प्रकार की आपत्ति हो तो वे सामने आए। लेकिन इस मामले में कोई आगे नहीं आया। इसके बाद प्रशासन ने इस संपत्ति को कुर्क कर अपने आधिपत्य में ले लिया है।

आपको बतादें कि माफिया अतीक अहमद पर उमेश पाल हत्याकांड सहित सैंकड़ों मामलों में विभिन्न थानों में केस दर्ज है। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या सरेआम पुलिस कस्टडी में कर दी गई थी। तीन हमलावरों ने पत्रकारों के रूप में आकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उन्हें भून दिया था। जिससे उनकी मौत हो गई थी। ये घटना 15 अप्रैल 2023 को उस समय हुई थी। जब अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। तभी तीन हमलावरों ने उन्हें गोलियों से भून दिया था।

यह भी पढ़ें :  Ayan Qureshi arrested : हिन्दुओं को कीड़े मकोड़े की तरह मसलने वाला अयान ​कुरैशी गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये कार्रवाई गैंगस्टर अधिनियम के तहत की गई है। जिसके तहत राजमिस्त्री के नाम से 5.5 हेक्टेयर बेनामी संपत्ति को कुर्क किया गया है। इस संपत्ति को कुर्क करने से पहले मुनादी भी करवाई गई ताकि किसी को कोई आपत्ति है तो वो सामने आए और इसके बाद अगर कोई इस जमीन पर कब्जा करता है। तो उसके खिलाफ कानूनन कार्रवाई भी की जाएगी। अब ये जमीन सरकार के आधिपत्य में है।

 

यह भी पढ़ें : 5000 के लिए कर दिया बीवी का सौदा, अननेचुरल संबंध बनाकर पत्नी का करवाया गैंगरेप

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यूपी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन? खरमास से पहले 14 दिसंबर को होगा ऐलान
योगी सरकार की अभ्युदय कोचिंग: 23 हजार से ज्यादा युवाओं को मुफ्त तैयारी का बड़ा अवसर