
Ghaziabad Conversion. गाजियाबाद धर्मांतरण मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। राहुल अग्रवाल से राहिल बनाकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाने वाला युवक और भी कई हथकंडे अपनाता था। उसके संपर्क में 1-2 नहीं बल्कि 30 से ज्यादा लड़कियां थीं, जिनका वह धीरे-धीरे ब्रेनवॉश कर रहा था।
ब्रेनवॉश के लिए जाकिर नाइक के वीडियो का यूज
राहुल से राहिल बना युवक लड़कियों को इस्लाम के कट्टरपंथी उपदेश सुनाने के लिए जाकिर नाइक के वीडियोज का इस्तेमाल करता था। इन वीडियो को देखकर लड़कियों का ब्रेनवॉश कर देता और उन्हें इस्लामिक तौर-तरीकों से रहने के लिए राजी कर लेता था। खोड़ा की एक लड़की को उसने रोज तक रखवाए और एक होटल में ले जाकर भैंसे का मांस खिलाया।
गाजियाबाद की लड़की का धर्म परिवर्तन कराया
एक युवती का तो इतना ब्रेनवॉश हो गया था कि उसने पांच हिजाब खरीद लिए थे। उसे पूरा विश्वास था कि मुस्लिम लड़के से शादी करने पर उसे जन्नत नसीब होगी। जब युवती ने रोजे रखना शुरू किया तो परिजनों को शक हो गया। परिजनों ने उसे जबरन खाना खिलाया लेकिन वह नहीं मानी। युवक हमेशा बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ जहर उगलता था और केजरीवाल की तारीफ करता जिससे लड़की इंप्रेस हुई।
धर्मांतरण मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
धर्मांतरण का यह पूरा रैकेट चलाने के मामले में राहुल उर्फ राहिल उम्र 22 साल को पकड़ा गया है। वह दिल्ली के संगम विहार में रहता था और नोएडा में जॉब करता था। दूसरा आरोपी 30 साल का मुसीर है, वह भी संगम विहार में रहता है और बीटेक कर रहा है। तीसरा आरोपी अब्दुल्ला अहमद उर्फ सौरभ खुराना है, जो पलवल का रहने वाला है। तीनों आरोपी आपस में भी संपर्क में रहते थे और लड़कियों को टार्गेट बनाकर धर्मांतरण का आरोप लगा है।
यह भी पढ़ें
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।