गाजियाबाद: शादी का झांसा देकर मुंबई की युवती से सालों तक रेप करता रहा दारोगा, दर्ज हुआ मुकदमा

Published : Feb 16, 2023, 02:35 PM IST
rape

सार

यूपी के गाजियाबाद में शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले को लेकर पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। पीड़िता ने वरिष्ठ अधिकारियों से भी न्याय की गुहार लगाई है।

गाजियाबाद: मोदीनगर में शादी का झांसा देकर मुंबई की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यूपी पुलिस के दारोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। बताया गया कि दो साल से वह लगातार युवती का यौन उत्पीड़न कर रहा था। दारोगा और युवती की मुलाकात एक सड़क हादसे के दौरान हुई थी। इसके बाद से ही दोनों में बातचीत शुरू हुई। हालांकि अब पीड़िता को आरोपी का पूरा सच पता चल गया है। मामले में न्याय की गुहार लगाई गई है।

दारोगा के खिलाफ नहीं दर्ज हुआ था केस

इस घटना की शिकायत पर एसएसपी ने अक्टूबर 2022 में दारोगा को लाइन हाजिर भी कर दिया था। हालांकि अभी तक घटना को लेकर दारोगा के खिलाफ केस नहीं दर्ज किया गया है। शासन ने गाजियाबाद पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। नवी मुंबई की निवासी एक युवती दो साल पहले किसी काम से दिल्ली पहुंची हुई थी। भोजपुर क्षेत्र में उसका साथी सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसी समय युवती की मुलाकात दारोगा से हुई थी।

आरोपित ने शादी का भी दिया था झांसा

पीड़िता ने आरोप लगाया कि दारोगा उसे कागजी कार्रवाई के बहाने से कमरे में ले गया था और वहां पर ही उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपित ने शादी की बात कही। इसी के बाद उनका मिलना-जुलना शुरु हो गया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर दो साल तक दारोगा ने युवती के साथ में दुष्कर्म किया। इस बीच दोनों की फेसबुक, व्हाट्सऐप और कॉल पर उनकी बातचीत होने लगी। चार माह पहले दारोगा ने उससे बातचीत करना बंद कर दी। जब युवती ने पूछा तो आरोपित ने कहा कि उसकी शादी पहले ही हो चुकी है। इसके बाद पीड़िता ने मामले में पुलिस में जाकर शिकायत की। न्याय के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से भी मदद की गुहार लगाई गई है। 

चित्रकूट जेल मामला: लखनऊ ट्रांसफर हुआ निखत का केस, ड्राइवर का आपराधिक इतिहास भी आया सामने

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Election 2027: 'सपा के पास भीख मांगने ही तो गए थे...' कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस को लपेटा
अब Kanpur में भी दिल्ली वाली Aero City! 1251 एकड़ जमीन पर KDA का मेगा प्लान