Reel के चक्कर में 6th फ्लोर से गिरी 16 साल की लड़की, देखें वीडियो

Published : Aug 14, 2024, 09:27 AM ISTUpdated : Aug 14, 2024, 10:10 AM IST
reeel

सार

गाजियाबाद में एक 16 वर्षीय लड़की रील बनाने के दौरान अपने मोबाइल को पकड़ने की कोशिश में छठी मंजिल से गिर गई। गंभीर रूप से घायल किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक 16 साल की लड़की रील बनाने के चक्कर में 6th फ्लोर से गिर गई। गंभीर रूप से घायल किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। दरअसल रील बनाते समय उसका मोबाइल हाथ से छूट गया था। जिसे पकड़ने के चक्कर में वह भी गिर गई।

इंदिरापुरम सोसायटी की घटना

ये घटना गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में​ स्थित क्लाउड 9 सोसायटी की है। मंगलवार को किशोरी अपने फ्लैट की बालकनी में खड़ी होकर रील बना रही थी। तभी उसके हाथ से मोबाइल छूट गया। जिसे पकड़ने के चक्कर में वह भी जमीन पर आ गिरी। जैसे ही वह जमीन पर गिरी, उसकी चीख निकली और वह जोर जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगी। ये देख आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस मंगाकर लड़की को इलाज के लिए नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती किया।

 

 

यह भी पढ़ें : 17 साल की लड़की ने बुलाया घर, बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ाई बेटी, जेल पहुंचा गया आशिक

आप भी रहें अलर्ट

रील बनाने के चक्कर में कई हादसे हो रहे हैं। जिसमें युवाओं की जान भी जा रही है। लेकिन इसके बावजूद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। खासकर युवा सोशल मीडिया पर रील अपलोड कर वाह वाही लूटने के चक्कर में दिवाने हो गए हैं। वे ऐसा कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। जब वे रील बनाकर शेयर कर सकें। इसी के चक्कर में ऐसे स्थानों पर भी रील बनाने लगते हैं। जहां खतरा होता है और जान जाने की पूरी संभावना होती है। ऐसा ही तब हुआ, जब गाजियाबाद में 16 साल की किशोरी रील बना रही थी। बताया जा रहा है कि वह इंस्टाग्राम पर रील शेयर करने वाली थी।

यह भी पढ़ें : गोरखपुर में दर्द से परेशान पुरुष के पेट से महिलाओं की तरह निकले Uterus & Ovary

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

‘Read Now, सॉरी पापा…’ सुसाइड नोट ने खोले गाजियाबाद की तीन बहनों की मौत के राज
UP Police Constable Bharti 2025: सिपाही भर्ती परीक्षा तिथि घोषित, 32,679 पदों पर होगी भर्ती