सोशल मीडिया फ्रेंड ने युवती को फ्लैट पर बुलाकर मार दी गोली, अस्पताल में छोड़कर भागा पर नहीं बची जान, जानें पूरा मामला

Published : Sep 22, 2023, 07:31 PM IST
girl shot

सार

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक युवती को सोशल मीडिया फ्रेंड ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवती को गोली मारने के बाद युवक उसे अस्पताल में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कॉलेज छात्रा की सोशल मीडिया पर फ्रेंड बने युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवती को गोली मारने के बाद युवक उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। हालांकि छानबीन के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एडीशनल डिप्टी कमिश्नर (पूर्व) सैयद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी आदित्य देव पाठक से युवती की सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी।आरोपी के पास से एक देशी पिस्तौल भी बरामद की गई।

अस्पताल के बाहर छोड़कर भाग गया था आरोपी
पुलिस के मुताबिक उन्हें अस्पताल से जानकारी मिली कि निष्ठा (23) नाम की युवती को गुरुवार तड़के अस्पताल में गंभीर हालत में छोड़कर युवक भाग गया था। हरदोई की रहने वाली निष्ठा यहां एक निजी कॉलेज में तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह सोशल मीडिया के जरिए आदित्य के संपर्क में आई थी।

पढ़ें स्टेशन के बाहर बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, वजह जान चौंक जाएंगे आप

जानकारी के मुताबिक बुधवार को निष्ठा आरोपी आदित्य पाठक के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित किराये के मकान में गई थी। इस दौरान उनके बीच बहस छिड़ गई जिसके बाद पाठक ने उसे गोली मार दी। बाद में पाठक ही निष्ठा को अस्पताल ले गया और उसे वहां छोड़कर भाग गया।

इंस्टाग्राम पर परेशान कर रहा था आदित्य
निष्ठा के पिता संतोष ने आरोप लगाया है कि आदित्य करीब सात दिनों से उसकी बेटी को इंस्टाग्राम पर मैसेज कर परेशान कर रहा था। एक दिन बेटी ने इसकी शिकायत  भी की थी जिसके बाद हमने उसे ब्लॉक करने को कहा था। क्या पता था की बेटी को वह बातों में फंसाकर फ्लैट पर बुलाकर मार देगा।

 25 दिन बाद घर ले लौटकर आई थी निष्ठा
कॉलेज में छुट्टियों के चलते निष्ठा करीब चार 20-22 दिन से घर पर ही थी। तीन-चार दिन पहले ही वह लखनऊ आई थी। पिता ने बताया कि हॉस्टल में व्यवस्था ठीक न होने पर सहेलियों के साथ अलग रूम लेकर रह रही थी। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
7 सर्जरी के बाद भी नहीं बच सकी! सेक्स ट्रैफिकिंग केस की फरार उज्बेक महिला लखनऊ में गिरफ्तार