सिरफिरे आशिक का खौफनाक कांड: प्रेमिका को कार से कुचला कर मार डाला

Published : Sep 19, 2024, 04:33 PM ISTUpdated : Sep 19, 2024, 04:58 PM IST
Lover killed girlfriend in Jharkhand

सार

गोरखपुर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को कार से कुचलकर मार डाला। युवती की शादी कहीं और तय होने से नाराज युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के बाद आरोपी युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोरखपुर। यूपी में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को कार से कुचल कर मार डाला। कॉलेज से लौट रही प्रेमिका को युवक ने गाड़ी से रौंद दिया। युवती की शादी कहीं और तय होने से युवक नाराज था। उसने गुस्से में कथित प्रेमिका को मार डाला। युवक ने फुल स्पीड कार युवती पर चढ़ा दिया जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। डिवाइडर से टकराने से कार के परखच्चे उड़ गए और सिरफिरा प्रेमी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। घटना गीडा क्षेत्र का है।

क्यों खौफनाक कदम उठाने को मजबूर हुआ प्रेमी?

कथित आरोपी युवक प्रिंस यादव, एक युवती के साथ प्रेम करता था। युवती कॉलेज में पढ़ती थी। प्रिंस की कथित प्रेमिका की शादी उसके परिजन ने कहीं और तय कर दी। शादी तय होने के बाद युवती की सगाई भी हो गई। जब युवती की सगाई की बात की जानकारी प्रेमी प्रिंस को हुई तो वह आगबबूला हो गया।

कॉलेज जाते समय अपनी कार से कुचल डाला

पीड़िता, गोरखपुर के गंगोत्री देवी डिग्री कॉलेज की ग्रेजुएशन लॉस्ट ईयर की स्टूडेंट थी। वह कॉलेज जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। आरोपी प्रिंस यादव तेज रफ्तार के साथ कार को युवती पर चढ़ा दिया। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि वह अनियंत्रित होकर एक डिवाइडर से टकरा गई। युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। डिवाइडर से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।

गंभीर रूप से घायल हुआ प्रिंस

कार की टक्कर के बाद उसे चला रहा कथित प्रेमी प्रिंस यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सहायता से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेमिका के भाई की तहरीर पर युवक प्रिंस के खिलाफ गोरखपुर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें:

यूपी में अपनी ही सरकार के खिलाफ सत्ताधारी दल के विधायक 7 दिनों से धरना पर

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Kabaddi League में नई एंट्री! सपना चौधरी बनीं JD नोएडा निंजाज़ की ब्रांड एंबेसडर
UP में अब एक और Expressway पर हुआ Accident, फॉर्च्यूनर में बैठे 4 लोगों की मौत