गोरखपुर: बच्चों के विवाद में कई राउंड फायरिंग, पीठ में गोली लगने से युवक हुआ घायल

Published : Mar 02, 2023, 06:05 PM ISTUpdated : Mar 03, 2023, 10:29 AM IST
Gorakhpur

सार

यूपी के गोरखपुर में बच्चों में शुरू हुए विवाद में बड़े भी शामिल हो गए। इस दौरान दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिससे एक युवक की पीठ में गोली लगने से वह घायल हो गया है। पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

अनूप शुक्ला

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बच्चों के विवाद के बाद दबंगो ने कई राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। दबंगो द्वारा की गई फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पीठ में गोली लगी है। जिसके बाद फौरन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक भाजपा नेता का नाती है। यह मामला गुलहरिया थानाक्षेत्र में झूंगिया पोखरे के पास का है। गुरुवार दोपहर को दबंगों ने ताबड़तोड़ 5 राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दिया।

ताबड़तोड़ फायरिंग कर फैलाई दहशत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहजनवां इलाके के पाली में रहने वाले विजय प्रकाश का 17 वर्षीय बेटा विक्की अपने ननिहाल झुंगिया बाजार में रहता है। वहीं विक्की के नाना नत्थूलाल भाजपा के नेता है। इसके अलावा वह पार्षद भी रह चुके हैं। बताया गया है कि गुलरिहा इलाके के बनगाई में रहने वाला श्याम भारद्वाज अपने ससुराल झुंगिया निवासी दिवाकर प्रसाद के यहां आया था। इस दौरान बच्चों में शुरू हुए विवाद में बड़े भी शामिल हो गए। जिसके बाद श्याम और विक्की आपस में भिड़ गए। आरोप है कि तभी दिवाकर व अन्य लोगों ने विक्की और उसके ननिहाल पक्ष पर फायरिंग शुरू कर दी।

युवक की पीठ में लगी गोली

वहीं मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर केस दर्जकर 3 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि फायरिंग होने पर लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान विक्की के पीठ में गोली लगने से वह घायल हो गया। SP नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि दिवाकर के यहां बर्थडे का आयोजन था। तभी बच्चों का विवाद शुरू हो गया, जिसमें घर के बड़े भी शामिल हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उमेश पाल हत्याकांड: सिपाही संदीप निषाद के परिवार से मिले SP, सौंपा 50 लाख की आर्थिक सहायता का चेक

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यूपी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन? खरमास से पहले 14 दिसंबर को होगा ऐलान
योगी सरकार की अभ्युदय कोचिंग: 23 हजार से ज्यादा युवाओं को मुफ्त तैयारी का बड़ा अवसर