UP NEWS : ग्रेटर नोएडा में मां-बेटे 11वीं मंजिल से कूदे, मौत की वजह बेहद मार्मिक

Published : Sep 13, 2025, 06:03 PM IST
up news

सार

UP NEWS : उत्तर प्रदेश के नोएडा से शाकिंग खबर है। बिसरख थाना क्षेत्र की ऐस सिटी सोसाइटी की 11वीं मंजिल से एक मां और उसके बेटे ने कूदकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को मौके से एक नोट मिला  है।

Greater Noida NEWS : राजधानी दिल्ली के एनसीआर इलाके यानि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शनिवार को ऐस सिटी सोसाइटी में रहने वाली एक मां ने अपने 11 साल के बेटे के साथ 11वीं मंजिल बिल्डिंग से कूदकर सुसाइज कर लिया। इस से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ग्रेटर नोएडा की ऐस सिटी सोसाइटी में छाया मातम

बिसरख पुलिस ने मृतकों की पहचान साक्षी चावला (37) पत्नी दर्पण चावला और उनके बेटे दक्ष चावला (11) के रूप में की है। पोस्टमॉटर्म के लिए शव परिवार को सौंप दिए जाएंगे। वहीं इस घटना के बाद ऐस सिटी सोसाइटी में शोक की लहर है। वहीं पड़ोसियों के मुताबिक, चावला फैमिली काफई समय से इस सोसाइटी में रहती है, उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। लेकिन दर्पण अपने बेटे की मानसिक स्थिति को लेकर परेशान रहती थी।

यह भी पढ़ें-भरतपुर: पहले बना दीवाना फिर किलर, महिला को गोली मार खुद की उड़ाई खोपड़ी

पुलिस को डेडबॉडी के पास मिला सुसाइड नोट

पुलिस इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। यह केस हत्या है आत्महत्या, जांच करने के बाद ही पता लगेगा। वहीं पुलिसकर्मियों को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें महिला ने आत्महत्या के पीछे बेटे की बीमारी बताई है। युवती ने लिखा वह अपने बेटे के मानसिक रोग की वजह से बहुत परेशान है। इसलिए वह इतना बड़ा कदम उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-क्यों 19 साल की उम्र में सुसाइड करना चाहती थीं तान्या मित्तल? रोते-रोते BB19 में किए शॉकिंग खुलासे

Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UNESCO ने दीपावली को दी वैश्विक मान्यता, CM योगी बोले- 'भारत की सांस्कृतिक शक्ति का सम्मान'
4 साल इंतजार के बाद पैदा हुए बच्चे की 23वें दिन नींद में मौत, पैरेंट्स को अलर्ट करने वाली खबर!