ना पैसा ना पावर, सिर्फ एक जलेबी की हुई UP पुलिस दीवानी

Published : Aug 26, 2024, 02:01 PM ISTUpdated : Aug 26, 2024, 02:09 PM IST
jalebi

सार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक पुलिसवाले ने मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराने आए व्यक्ति से रिश्वत के रूप में एक किलो जलेबी ली। इससे पहले भी राज्य में रिश्वत में आलू लेने का मामला सामने आया था।

हापुड़. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक पुलिसवाले ने शिकायत दर्ज कराने आए व्यक्ति से रिश्वत के रूप में एक किलो जलेबी ली है। हालही यूपी से ही रिश्वत में 5 किलो आलू लेने का मामला सामने आया था। ऐसे में हर कोई हैरान है कि ऐसी क्या वजह है,जो पुलिसवाले​ रिश्वत में कभी आलू तो कभी जलेबी ले रहे हैं।

पैसा और पावर भी नहीं आ रहे काम

अब तक आपने यही सुना होगा कि पुलिस से काम करवाने में या तो किसी ने रिश्वत में पैसा दिया है, या फिर उसने पावर की दम पर अपना काम कराया हो। लेकिन यूपी के हापुड़ जिले से ऐसा कैस पहली बार सुनाई दे रहा है। जहां ना पैसा काम आया ना पावर, व्यक्ति को अपना काम करवाने के लिए जलेबी देनी पड़ी।

गुम हो गया था मोबाइल

दरअसल, बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के कन्नोर गांव के निवासी चंचल कुमार का शनिवार को मोबाइल गुम हो गया था। उसने पहले तो ढूंढने का काफी प्रयास किया। लेकिन जब वह नहीं मिला तो पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। ताकि वह अपनी मोबाइल के सिम कार्ड को बंद करवा सके। इसी के साथ उसके मोबाइल के माध्यम से किसी प्रकार का कोई क्राइम हो जाए तो उसे कोई परेशानी नहीं हो।

जलेबी लेने के बाद ही किया काम

पीड़ित जब बहादुरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा तो थाने में रिपोर्ट लिखने वाले मुंशी ने एक किलो जलेबी या बालूशाही लाने की बात कही। पहले तो चंचल इस बात को मजाक समझा और काफी देर वहीं रूका रहा, उसे लगा कि हाथ का काम निपटा कर उसकी शिकायत लिख ली जाएगी। लेकिन जब काफी देर तक उसका काम नहीं हुआ तो उसे मजबूरी में एक किलो जलेबी लेकर आनी पड़ी। इसके बाद ही उसके द्वारा की जा रही शिकायत का आवेदन लिया और उसकी कॉपी पर मुहर लगाकर दी।

यह भी पढ़ें : सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचे पंडितजी, बोले-साहब मेरा इलाज कर दो

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP के स्कूल में 7वीं के छात्र ने खोली ‘मैडम’ की पोल? पुलिस के सामने हुआ कुछ ऐसा, VIDEO वायरल
Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट