फ्रांस की गोरी मैम को भाया UP का लड़का, 7 समुंदर पार से आकर रचाई शादी

Published : Aug 25, 2024, 05:32 PM IST
Foreign Daughter

सार

फ्रांस में रहने वाली नीना सेलाडा ने यूपी के सुल्तानपुर के रहने वाले शुभांकर प्रकाश से बौद्ध रीति-रिवाज से शादी रचाई। दोनों की मुलाकात फ्रांस में पढ़ाई के दौरान हुई थी, जहां उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

UP के लड़के से फ्रांस की लड़की ने की शादी। कहते है प्यार की कोई सीमा नहीं है। जब एक बार किसी से दिल से मोहब्बत हो जाए तो रिश्ता ताउम्र के लिए जुड़ जाता है। कुछ ऐसा किस्सा यूपी के सुल्तानपुर के भदैया के पखरौली गांव में रहने वाले लड़के शुभांकर प्रकाश के साथ हुआ, जब फ्रांस में रहने वाली प्रेमिका नीना सेलाडा ने 7 समंदर पार से आकर युवक से शादी रचा ली। लड़की अपने पूरे परिवार के साथ भारत पहुंची और सारनाथ में बौद्ध रीति-रिवाज से विवाह कर परिणय सूत्र में बंध गए। नवविवाहित जोड़े को पूरे गांव वालों ने आशीर्वाद दिया। बता दें कि ये अनोखी मैरिज पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन चुका है।

बता दें कि शुभांकर पढ़ने में काफी होशियार था। इसलिए उसने स्कॉलरशीप हासिल करने के बाद हाई डिग्री के लिए फ्रांस में जाकर पढ़ाई की। उसी दौरान उसकी मुलाकात नीना सेलाडा से हुई। शुरूआत में तो दोनों अच्छे दोस्त थे। इसके बाद धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और शादी करने का प्लान बनाया। इसी हफ्ते भारत आकर किए वादे को पूरा किया।

गोल्ड मेडलिस्ट रह चुका है सुल्तानपुर का शुभांकर प्रकाश

रिपोर्ट के मुताबिक शुभांकर प्रकाश का जन्म काफी गरीब परिवार में हुआ था। हालांकि, वो शुरू से ही तेज-तर्रार था। उसने अपनी शुरुआती पढ़ाई भारत में ही की। इसके लिए उसे गोल़्ड मेडल भी मिला है। पहले तो पश्चिम बंगाल स्थित विश्व भारती यूनिवर्सिटी से फाइन आफ ऑर्ट में पढ़ाई कर पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली। बाद में स्टडी के फिल्ड में ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक लाकर साल 2020 में फ्रांस चला गया। वहां जाकर फिर नौकरी भी करने लगा।

बिहार पहुंच कर फ्रांस की लड़की ने की शादी

ऐसा ही एक मामला साल 2022 में देखने को मिला था, जब बिहार के एक लड़के से शादी करने के लिए फ्रांस की एक लड़की कोरोना लॉकडाउन खत्म होने के तुंरत बाद मुंगेर पहुंचकर शादी रचाई थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। उस वक्त कई लोग अनोखी शादी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

ये भी पढ़ें: बिहार: यहां मुस्लिम कारीगरों के हाथों से बनती श्रीकृष्ण की बांसुरी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिंगापुर में CM योगी का संबोधन- 'बदला उत्तर प्रदेश, 9 साल में तीन गुना अर्थव्यवस्था, नया यूपी विकास और निवेश का केंद्र'
CM Yogi Singapore Visit: पहले दिन 19,877 करोड़ निवेश, स्किल डेवलपमेंट, डेटा सेंटर और ग्रीन एनर्जी पर जोर