Hardoi Nagar Panchayat Chunav Result 2023: SP के चेयरमैन BJP के टिकट पर जीते, वली मोहम्मद की 55 वोटों ने नैया लगाई पार

Published : May 13, 2023, 05:26 PM ISTUpdated : May 13, 2023, 09:43 PM IST
Hardoi Nagar Panchayat Chunav Result 2023

सार

Hardoi Nagar Panchayat Chunav Result 2023: हरदोई जिले के निकाय चुनाव के रूझान आने शुरु हो गए हैं। गोपामऊ नगर पंचायत से बीजेपी के वली मोहम्मद को जीत मिली है। माधौगंज से निर्दल अनुराग मिश्रा ने जीत दर्ज की है।

Hardoi Nagar Panchayat Chunav Result 2023: हरदोई जिले के निकाय चुनाव के रूझान आने शुरु हो गए हैं। गोपामऊ नगर पंचायत से बीजेपी के वली मोहम्मद को जीत मिली है। माधौगंज से निर्दल अनुराग मिश्रा ने जीत दर्ज की है। जिले में 13 नगरीय निकाय हैं। इनमें 7 नगरपालिका परिषद और 6 नगर पंचायत हैं। वोटिंग 63 प्रतिशत हुई थी।

बीजेपी ने सपा के टिकट पर जीते नगरपालिका के लिए निवर्तमान चेयरमैन सुखसागर मिश्र मधुर को मौका दिया है। पिछले चुनाव में वह सपा के टिकट पर चुने गए थे। इस बार भी जनता ने उन्हीं पर भरोसा जताया। सपा से रामज्ञान गुप्ता, कांग्रेस से शिव कुमार गुप्ता और बसपा से दीपांशु मिश्रा चुनाव मैदान मे हैं। सपा के वली मोहम्मद मात्र 55 वोटों के अंतर से गोपामऊ नगर पंचायत सीट पर विजयी रहे। बेनीगंज सीट पर भाजपा की शिवप्यारी को सफलता मिली तो पाली और पिहानी सीट पर साइकिल चली। इन सीटों पर रिजवान खान और शाहीन बेगम ने जीत दर्ज की। कुरसठ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भी सपा का झंडा लहराया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो जिले में भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर रही।

नगर पालिका परिषद से ये जीतें

  • हरदोई नगर पालिका परिषद से बीजेपी के सुखसागर मित्र मधुर जीते।
  • शाहाबाद से सपा की नसरीन बानो जीतीं।
  • बिलग्राम से बीजेपी के अनिल राठौर जीते।
  • पिहानी से सपा की शाहीन बेगम 1670 वोट से जीतीं।
  • सण्डीला से सपा की रईस अंसारी जीतें।
  • सांडी से बसपा के रामजी गुप्ता 2100 वोट से जीते।
  • मल्लाबां से निर्दल तबस्सुम जीतीं।

नगर पंचायत से ये जीतें

  • हरदोई की गोपामऊ नगर पंचायत की अध्यक्ष सीट पर बीजेपी के वली मोहम्मद 55 वोट से जीते।
  • पाली से सपा के रिजवान खान 950 वोटों से जीते।
  • माधौगंज से निर्दल अनुराग मिश्रा 536 वोट से जीते।
  • कछौना पतसेनी से बीजेपी के राधारमण शुक्ला 1031 वोट से जीते।
  • कुरसठ से सपा की विद्या देवी 204 वोट से जीतीं।
  • बेनीगंज से बीजेपी की शिवप्यारी 859 वोट से जीतीं।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ