
Unnao Nagar Panchayat Chunav Result 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव में उन्नाव जिले में निर्दल प्रत्याशियों ने बड़ा उलटफेर कर दिया। पंचायत अध्यक्ष की 13 सीटें निर्दल प्रत्याशियों ने झटकी हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो उन्नाव में निर्दल प्रत्याशियों का दबदबा कायम है, जबकि नगर पंचायत की 3 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है। आइए जानते हैं उन्नाव में मतगणना से जुड़े बड़े अपडेट।
1. उन्नाव न्योतनी नगर पंचायत अध्यक्ष सीट पर बीजेपी के ओम प्रकाश जीतें। उन्हें 2586 वोट मिलें।
2. उन्नाव नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर 1578 वोट पाकर निर्दल प्रत्याशी दिलीप कुमार ने कब्जा जमाया है।
3. उन्नाव की कुरसठ नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी निर्दल प्रत्याशी अब्दुल रईस खां उर्फ़ मुन्ना को मिली। उन्हें कुल 1027 वोट मिले।
4. उन्नाव की मोहान सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी समरजीत 3629 वोट पाकर जीते।
5. उन्नाव की औरास सीट पर निर्दल प्रत्याशी राकेश कुमार को 2265 वोट मिले। वह विजयी रहे।
6. मौरावां सीट पर विवेक सेठ ने 3660 वोटों के साथ जीत दर्ज कराई।
7. उन्नाव की गंज मुरादाबाद सीट पर निर्दल प्रत्याशी रुबी 1929 मतों के साथ विजयी रहीं।
8. उन्नाव की रसूलाबाद नगर पंचायत से निर्दल प्रत्याशी गजाला जीतीं। उन्हें 1536 मत प्राप्त हुए।
9. अचलगंज सीट पर निर्दल प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा 2028 वोट पाकर विजयी रहीं।
10. उन्नाव की नगर पंचायत पुरवा अध्यक्ष सीट पर रेनु ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में कब्जा जमाया। उन्हें कुल 2900 वोट मिलें।
11. उन्नाव की सफीपुर नगर पंचायत से निर्दल प्रत्याशी गरिमा ने 3850 मतों के साथ जीत दर्ज की।
12. उन्नाव की बीघापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दल सुशील कुमार ने 1228 मत हासिल कर विजय श्री हासिल की।
13. उन्नव की हैदराबाद नगर पंचायत अध्यक्ष सीट पर निर्दल बृज किशोर वर्मा ने 2166 मत हासिल कर जीत हासिल की।
14. उन्नाव की उन्नाव ऊगू नगर पंचायत के अध्यक्ष की कुर्सी पर निर्दल अनीता ने 994 मत पाकर विजय हासिल की।
15. उन्नाव की उन्नाव फतेहपुर चौरासी नगर पंचायत की कुर्सी पर बीजेपी के मिथलेश कुमार जीतें, उन्हें कुल 1240 वोट मिले।
16. उन्नाव की भगवंत नगर सीट से बीजेपी के आशीष कुमार शुक्ला विजयी रहें। उन्हें कुल 2166 वोट मिले।
यह भी पढें-UP Nagar Nikay Chunav Result 2023 LIVE Updates
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।