Yogi vs Keshav : यूपी में सीएम योगी को मिल गया फ्री हैंड? घटनाएं कर रहीं इशारा

Yogi vs Keshav : यूपी में सीएम योगी को मिल गया फ्री हैंड? घटनाएं कर रहीं इशारा

Published : Jul 19, 2024, 10:38 AM IST

सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच जारी वर्चस्व की जंग के बीच चर्चाओं का दौर जारी है। यूपी में हुई घटनाएं इशारा कर रही हैं कि सीएम योगी को फ्री हैंड कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच चल रही जंग अब निर्णायक मोड़ पर नजर आ रही है। बीते दिनों लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हुई बैठकों के बाद के घटनाक्रम पर गौर किया जाए तो कई बात अपने आप में ही साफ हो जाती हैं। यह सच है कि भाजपा केशव प्रसाद मौर्य को नजरअंदाज नहीं कर सकती। केशव पुराने भाजपाई हैं और यूपी में जातीय गणित के हिसाब से बीजेपी को मजबूती दिलाने में उनका योगदान भी अहम हैं। हालांकि सीएम योगी के बिना बीजेपी को यूपी में अपनी नाव आगे बढ़ाना भी मुश्किल सा लग रहा है। 

भाजपा यह बिल्कुल भी नहीं चाहती है कि केशव प्रसाद मौर्य जैसे एक पिछड़े नेता को किनारे किया जाए या उनकी बातों को नजरअंदाज किया जाए। हालांकि योगी के अंदाज को देखकर यह जरूर लग रहा है कि वह अब फ्री हैंड हैं। वहीं केशव ने दिल्ली बैठक के बाद एक ट्वीट कर अखिलेश यादव को जवाब दिया। इस ट्वीट पर गौर करें तो उन्होंने लिखा कि 'सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव जी,भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मज़बूत संगठन और सरकार है, सपा का पीडीए धोखा है। यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है, भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहरायेगी।'ट्वीट से यही लगता है कि भाजपा ने केशव को समझा दिया है कि आप अब 2027 का इंतजार करिए। वहीं केशव के ट्वीट से बीजेपी की 2022 में हुई जीत का जिक्र गायब है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल वह खुद ही चुनाव हार गए थे। माना जा रहा है कि हो सकता है कि दो हजार सत्ताईस में बीजेपी ने शिवराज सिंह की तरह ही योगी को भी केंद्र में भेजने का प्लान बनाया हो। 
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला