फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान

यूपी के अमरोहा में फास्ट फूड की वजह से एक युवती की मौत का मामला सामने आया। इस मामले में मृतका के पिता के द्वारा ज्यादा जानकारी साझा की गई। कई बार तबियत बिगड़ने पर छात्रा की मौत हुई। 

Share this Video

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में फास्ट फूड के सेवन से एक और मौत का मामला सामने आया है। यहां नीट की तैयारी कर रही 19 वर्षीय छात्रा इलमा कुरैशी की दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुी। वह चुचैला कला गांव की रहने वाली थी। बताया गया कि इलमा को चाऊमीन-बर्गर समेत फास्ट फूड काफी पसंद थे। उसके दिमाग में गांठें बन गई थी। परिजन के अनुसार डॉक्टर ने बताया कि फास्ट फूड में प्रयोग होने वाली पत्ता गोभी के जरिए दिमाग में पहुंचे कीड़े ने गांठें बनाईं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि इलमा नदीम कुरैशी की बेटी थी। नदीम नोएडा में कबाड़ का काम करते हैं। उनकी बेटी को एक माह पहले ही सिरदर्द की शिकायत हुई थी। शुरुआती इलाज के बाद आऱाम मिल गया। बाद में फिर से दर्द हुई तो परिजन इलमा को नोएडा ले आए। निजी अस्पताल में उपचार हुआ और डॉक्टर ने एमआरआई और सीटी स्कैन की सलाह दी। रिपोर्ट के बाद दिमाग में गांठ बताई गई। कुछ दिन इलाज चला और इलमा को फिर से आराम मिल गया। बीते 18 दिसंबर को वह परिवार की शादी में शामिल होने गांव आई थी। यहां फिर उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे दिल्ली ले गए। यहां फिर से उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि इलाज महंगा होने की वजह से बाद में परिजन उसे लेकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

Related Video