
Delhi Vivek Vihar Fire : AC Blast से तबाही, 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत पर क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी
देश की राजधानी दिल्ली में एक और बड़ा हादसा हुआ है। दिल्ली के विवेक विहार इलाके में फ्लैट्स में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना तड़के सुबह सामने आई, जब दमकल विभाग को सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत कई फायर टेंडर मौके पर भेजे गए और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। आग दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैटों में तेजी से फैल गई, जिससे कई लोग अंदर फंस गए। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और इमारत में फंसे अन्य लोगों को निकालने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। घटनास्थल पर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। निगम पार्षद पंकज लूथरा ने 9 शवों की बरामदगी की पुष्टि की है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
