हाथरस हादसे में मृत लोगों के घर पहुंचे राहुल गांधी, आयोजक की गिरफ्तारी पर एक लाख का इनाम

Published : Jul 05, 2024, 09:10 AM ISTUpdated : Jul 05, 2024, 09:21 AM IST
aligarh rahul gandhi

सार

यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। मृत परिवारों को सांत्वना देने के लिए शुक्रवार सुबह खुद कांग्रेस नेता राहुल गांधी सड़क मार्ग से अलीगढ़ के पिलखना पहुंचे। 

अलीगढ़. उत्तरप्रदेश प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को भोले बाबा उर्फ नारायण सरकार के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। हैरानी की बात है कि जिस भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। वह हादसे के तुरंत बाद से फरार है। पुलिस ने कॉल डिटेल से लेकर मैनपुरी आश्रम तक छापेमार कार्रवाई की है। लेकिन कहीं भी सत्संग वाले बाबा का पता नहीं चला है। ऐसे में सरकार द्वारा मुख्य आयोजक और मुख्य सेवादार पर एक लाख रुपए का इनाम रखा है।

मृतकों के परिजनों से मिले राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को सुबह सड़क मार्ग से सीधे अलीगढ़ के पिलखना गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिली सांत्वना दी। वे जैसे ही मृत लोगों के घर गए, उनके परिवार के लोगों की आंखों से आंसू बहने लगे। उनक दु:ख साफ नजर आ रहा था। राहुल गांधी दिल्ली से सुबह 7 बजे ही पिलखना गांव पहुंच गए थे। यहां से वे हाथरस के अन्य गांव जैसे नवीपुर खुर्द,विभव नगर ग्रीन पाक आदि स्थानों पर पहुंचकर हाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलेंगे।

6 सेवादारों को किया गिरफ्तार

हाथरस हादसे में पुलिस ने अब तक छह सेवादारों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मुख्य सेवादार और मुख्य आयोजक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सभी हथकंडे अपना रही है।

यह भी पढ़ें : भोले बाबा की कॉल डिटेल से हुआ खुलासा, हाथरस में भगदड़ मचते ही कहां पहुंचा था नारायण सरकार

चरण की धूल लेने से दूर होते कष्ट

पुलिस ने जिन 6 सेवादारों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि बाबा के पैरों के नीचे की धूल लेने से लोगों के कष्ट दूर हो जाते हैं। इस कारण जब वे सत्संग कर जाने लगे तो लोग उनके चरण की धूल लेने के लिए एक साथ उठे, ऐसे में भगदड़ मच गई थी। पुलिस गिरफ्तार सेवादारों से मिली कई जानकारियों के आधार पर भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : गांव में सड़क बनाने को लेकर एक भौजी ने लगाई PM मोदी से गुहार, बोली- कलेक्टर-विधायक, सांसद कोई नहीं सुनता, Video Viral

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow : चारबाग बस स्टॉप से बसें हटाने की तैयारी, यात्रियों के लिए क्या बदलेगा?
लखनऊ में यूपी एआई एंड हेल्थ इनोवेशन कॉन्फ्रेंस आज से, योगी सरकार की डिजिटल हेल्थ की बड़ी पहल