Video: हिंदू रक्षा दल का हंगामा, बांग्लादेशी बताकर झुग्गियों में लगाई आग

Published : Aug 10, 2024, 06:47 PM IST
Hindu Raksha Dal

सार

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में बढ़ते हिंसा को असर देश में भी देखने को मिल रहा है। जब यूपी के गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल के लोगों ने कविनगर इलाके में इलाके में घुसकर वहां रहने वालों लोगों को बांग्लादेशी होने का आरोप लगाकर मारपीट की

गाजियाबाद न्यूज। गाजियाबाद के कविनगर इलाके में हिंदू रक्षा दल के लोगों ने झुग्गियों में रह रहे लोगों के साथ बदसलूकी की और लाठी डंडों से पीटा। इसके अलावा अवैध तरीके से रहने वालों को बांग्लादेशी होने का आरोप लगाकर तबीयत से पीटा। कुछ के घरों में आग लगा दी। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भी एक्स पर पोस्ट किया और लिखा-"NDA राज में गुंडागर्दी देखिए। कैसे भारतीयों को पीटा जा रहा है? बीजेपी और NDA शासन में इस देश में गरीब,दलित,पिछड़ा,आदिवासी और अल्पसंख्यक होना किसी गुनाह से कम नहीं है? चंद लोग धर्म/सत्ता के सर्वेसर्वा बन बैठे है।"

 

 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग कैसे हाथों में डंडा लेकर झुग्गी झोपड़ी वाले एरिया में पहुंच गए और बेहद ही आक्रामक तरीके से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने तोड़फोड़ कर आग भी लगा दी। घटना के बारे में हिंदू संगठन के लोगों से बात की गई तो उन्होंने कहा-"बांग्लादेश में हिंदू मारे जा रहे हैं। महिलाओं से साथ रेप किया जा रहा है। वे लोग सेफ नहीं है।" वहीं मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा केस दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।

बांग्लादेश में हिंसा भड़कने से हालत गंभीर

हाल के दिनों में पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में हिंसा भड़कने के बाद कई हिंदू मंदिरों, घरों प्रदर्शनकारियों द्वारा निशाना बनाया गया है। इस घटना में कम दो हिंदू नेता हिंसा में मारे जा चुके हैं। इस दौरान कई हिंदू सड़कों पर उतर आए और सुरक्षा की मांग की। इसके अलावा भारतीय सीमा पर भी हजारों की संख्या में पहुंच गए है और अंदर आने की अनुरोध कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड की जमीन और बांग्लादेशी हिंदू को लेकर क्या बोली साध्वी प्राची, जानें

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कातिल हसीना, नागिन सा डंक और ₹20 लाख...मेरठ पुलिस ने कैसे सुलझाई पति के हत्या की गुत्थी?
Weather Forecast 19 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल