नोएडा सुपरनोवा बिल्डिंग में रेव पार्टी, मदहोश मिले लड़के-लड़कियां, देखें वीडियो

Published : Aug 10, 2024, 04:03 PM ISTUpdated : Aug 10, 2024, 04:07 PM IST
Rave party

सार

नोएडा के सुपरनोवा बिल्डिंग में पुलिस ने एक रेव पार्टी में छापा मारा, जहां से कई छात्र-छात्राएं नशे की हालत में पाए गए। पार्टी का खुलासा तब हुआ जब एक शराब की बोतल फ्लैट से नीचे फेंक दी गई।

नोएडा. उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग में शुक्रवार रात को पुलिस ने हाई प्रोफाइल रेव पार्टी में छापा मारा। जहां से दर्जनों की संख्या में लड़के-लड़कियां नशे में धुत बाहर निकले तो देखकर लोग हैरान रह गए। सभी बड़े घर के और पढ़े लिखे नजर आ रहे थे। लेकिन जहां वे पार्टी कर रहे थे। वह एक आवासीय सोसायटी थी। ऐसे में रहवासियों की शिकायत पर पुलिस ने दबिश दी थी।

 

 

शराब की बोतल से खुला राज

दरअसल सेक्टर 94 की सुपरनोवा बिल्डिंग में रेव पार्टी चल रही थी। फ्लैट के अंदर 19 से 21 साल के लड़के लड़की धूम मचा रहे थे। रेव पार्टी की किसी को कानों कान जानकारी नहीं थी। लेकिन पार्टी में मदहोश किसी ने शराब की बोतल नीचे फेंक दी। इसके बाद सोसायटी के लोगों ने पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब फ्लैट का दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गई। रेव पार्टी कर रहे छात्र छात्राएं मशहूर शैक्षणिक संस्थानों के स्टूडेंट थे। लेकिन जहां छात्र नशे में धुत थे। वहीं छात्राएं कम कपड़ों में मदहोश नजर आई। इसी दौरान लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें : मेरठ में बीच सड़क पर बहन ही हत्या, 20 मिनट तक पड़ा रहा शव, तमाशा देखते रहे लोग

500 रुपए लेकर अरेंज करवाई थी पार्टी

बताया जा रहा है कि फ्लैट के अंदर रेव पार्टी स्टूडेंट से 500-500 रुपए लेकर आयोजित करवाई थी। इस पार्टी में लड़के लड़कियों को नशे की सभी साम​ग्रियां उपलब्ध करवाई गई थी। नशे में धुत लड़के लड़कियां यहां अश्लीलता भी कर रहे थे। क्योंकि ये सब गेट खोलते ही पुलिस और वहां मौजूद लोगों को नजर आ रहा था। इसके बाद कई लड़के-लड़कियां तो अपना मुंह छुपाते हुए भी नजर आए।

यह भी पढ़ें : प्रेम-प्रसंग में प्रेग्नेंट हो गई नाबालिग लड़की, पिता ने कर दिया कांड

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम