
UP Weather Today: होली का पर्व रंगों और खुशियों से भरा हुआ है, लेकिन इस बीच उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम के बदलते रंग भी देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर लोग होली की धूम मचाने में लगे हैं, वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और आंधी चलने का अलर्ट जारी कर दिया है। जानिए उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल और क्या कह रहे हैं मौसम वैज्ञानिक।
उत्तर प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है, जिसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। 9 मार्च को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है, और इसके कारण आज यानी होली के दिन यूपी के 22 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, यह 22 जिले हैं जहां बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है:
लखनऊ में मौसम गुरुवार को थोड़ा बदलता हुआ नजर आया। सुबह से ही आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी। बुधवार के मुकाबले तापमान में हल्की कमी देखी गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था, वहीं गुरुवार को यह 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है।
गुरुवार को उत्तर प्रदेश का झांसी सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से लगभग 6 डिग्री अधिक है। वहीं, अयोध्या में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पश्चिम उत्तर प्रदेश में अगले 3-4 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलती रहेंगी।
यह भी पढ़ें: Holi 2025 : होली के रंग और रमजान की इबादत! UP में हाई अलर्ट! होली और जुमे को लेकर सड़कों पर भारी पुलिस फोर्स
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।