UP security arrangements Holi: आज होली और रमजान का पहला जुमा एक साथ हैं। यूपी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है।

Uttar Pradesh High alert regarding Holi and juma namaj: रंगों का त्योहार होली आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग आपस में रंग-गुलाल खेलकर खुशियां बांटेंगे। वहीं, मुस्लिम समुदाय के लिए यह दिन खास है क्योंकि आज रमजान का पहला जुमा भी है। दोनों बड़े पर्व एक ही दिन होने के चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर है। उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उत्तर प्रदेश में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरती है। पुलिस ने होलिका दहन स्थल से लेकर मुख्य चौक-चौराहों और जुलूस के रास्तों पर कड़ी नजर रखी हुई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है, और उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीजे बजाने के लिए भी सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Sambhal Holi 2025: शुक्रवार की नमाज दोपहर 2:30 बजे के बाद, Police की सख्त निगरानी, Peaceful Celebration की तैयारी

शाहजहांपुर में प्रसिद्ध 'जूता मार होली' की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिले में कुल 18 जुलूस निकलते हैं, जिनमें बड़े और छोटे लाट साहब के जुलूस के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक राजेश एस के अनुसार, 3500 पुलिसकर्मियों को विशेष सुरक्षा में लगाया गया है।

संभल में जुमा बनाम होली का बयान विवाद

संभल में CO अनुज चौधरी के बयान "साल में 52 जुमा होते हैं और होली एक बार आती है" के बाद विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि, अब स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन ने दोनों त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया गया है, और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।

गोंडा जिले में पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास किया। आंसू गैस के गोले फेंकने, रिवॉल्वर और राइफल चलाने की ट्रेनिंग दी गई ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। वहीँ, प्रयागराज में मस्जिदों के आसपास पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। दिल्ली में 24 संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें: क्या Holi पर Mosques को किया जाएगा कवर! जानिए Abu Azmi का संदेश?