होली स्पेशल: ठंडाई के लिए फेमस हैं बनारस की ये दुकानें, इन खास तरीकों से किया जाता है तैयार

Published : Mar 03, 2023, 05:28 PM IST
VARANASI

सार

बनारस की ठंडाई काफी ज्यादा फेमस है। यहां पर आपको ठंडाई की कई फेमस दुकानें मिलेंगी। जहां पर कई प्रकार की ठंडाई मिलती है। इसको खास तरीके से बनाकर तैयार किया जाता है। यहां पर ठंडाई की कुछ दुकानें 24 घंटे खुली रहती हैं।

वाराणसी: भगवान शिव की नगरी काशी की कई चीजें फेमस हैं। फिर चाहे वह बनारसी पान हो, बनारसी साड़ी हो या बनारस की ठंडाई। बनारस की ठंडाई की एक अलग पहचान है। बनारस आने वाले लोग यहां की फेमस ठंडाई का स्वाद लेना नहीं भूलते हैं। वहीं बनारस के खानपान की जिक्र होते ही यहां की ठंडाई के बारे में भी बात होती है। आपको बता दें कि भगवान शिव को भांग और ठंडाई प्रिय है। इसलिए उन्हें भी इसका भोग लगाया जाता है। वहीं होली में ठंडाई पीने की परंपरा का कई सदियों से पालन किया जा रहा है।

ठंडाई की फेमस दुकानें

बनारस में ठंडाई की कुछ फेमस दुकानें हैं। जो बनारसी ठंडाई पीने वालों को इसके स्वाद का एहसास कराती है। बनारस में न सिर्फ भारत के अलग-अलग हिस्सों से लोग आते हैं, बल्कि विदेशों से भी लोग यहां पर घूमने आते हैं और बनारसी ठंडाई के स्वाद का लुत्फ उठाते हैं। वहीं काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास इसकी कई दुकानें मिल जाएंगी। हालांकि यहां कि कुछ दुकानें बनारसी ठंडाई के लिए बहुत फेमस हैं। ऐसे में अगर आप भी बनारस आते हैं तो इन फेमस दुकानों से ठंडाई का लुत्फ उठा सकते हैं।

1- बाबा ठंडाई गोदौलिया

काशी विश्वनाथ के लिए जाने वाले ह्रदय स्थल गोदौलिया पर ठंडाई की एक कतार से कई दुकानें मिल जाएंगी। इन दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ होती है। वहीं कुछ दुकानें 24 घंटे खुली रहती हैं। बाबा ठंडाई यहां की फेमस दुकानों में से एक है। इसके अलावा यहां पर आपको ठंडाई के कई प्रकार मिल जाएंगे।

2- बादल ठंडाई

इसके अलावा गोदौलिया चौराहे से सोनारपुरा रोड की तरफ जाते समय कई ठंडाई की दुकानें मिलेंगी। यहां पर स्थित बादल ठंडाई की दुकान अपने स्वाद के लिए जानी जाती है। यहां पर दूध की सामान्य ठंडाई के अलावा मलाई, पिस्ता और बादाम वाली ठंडाई भी मिलेगी। इस दुकान के आसपास भी कई दुकानें हैं। जहां से आप ठंडाई ले सकते हैं।

3- मिश्राम्बु ठंडाई

इसके अलावा बनारस में मिश्राम्बु ठंडाई की दुकान काफी ज्यादा फेमस है। यहां पर स्पेशल मलाई मटका ठंडाई की काफी ज्यादा डिमांड रहती है। बता दें कि यह दुकान बादल ठंडाई के पास है। मटका ठंडाई को मटके में बनाया जाता है। इस मटका ठंडाई में बादाम, मलाई, काजू, केसर और मखाने व इलायची का पेस्ट मिलाया जाता है। जो इसके स्वाद को दोगुना कर देता है। शहर में मिश्राम्बु ठंडाई की कई ब्रांचे हैं। इन दुकानों के अलावा बनारस में ठंडाई की फेमस दुकानों में राजू ठंडाई घर, अनंत ठंडाई घर और राजशाही ठंडाई शामिल हैं।

ठंडाई बनाने का तरीका

बनारसी ठंडाई बनाने के लिए बादाम और पिस्ता को करीब 6-7 घंटे के लिए भिगोकर रखना होता है। इसके अलावा इचायची के दाने, काली मिर्च और गुलाब की पत्तियों को अलग भिगोना होता है। फिर भीगे हुए बादाम और पिस्ता के छिलके उतारकर उन्हें बारीक पीस लिया जाता है। वहीं अन्य बचा हुआ सामान भी पीसकर दोनों को एक में मिला देते हैं। इसके बाद पानी, दूध और चीनी का घोल बनाकर पिसे हुए सामान को इसमें अच्छे से मिक्स करते हैं और बारीक कपड़े से छान लिया जाता है। इसमें गुलाबजल और केसर मिलाकर ठंडाई में मिलाकर फेंट देते हैं। इस तरह से बनारसी ठंडाई बनाकर तैयार की जाती है।

विशेषाधिकार हनन मामला: रिटायर्ड IAS अब्दुल समद समेत 6 पुलिसकर्मियों को 1 दिन की सजा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अब 8 घंटे नहीं, 3.5 घंटे में काशी दर्शन! दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन होगी गेम चंगेर?
Success Story: साइकिल से इंटरनेशनल यूथ आइकॉन बने बागपत के अमन कुमार, युवाओं के लिए मिसाल