पीलीभीत में खूंखार सियार, 10 घरों में घुसा, 16 लोगों पर हमला कर किया घायल

Published : Aug 04, 2023, 07:31 PM IST
jackal

सार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के एक गांव में खूंखार सियार घरों में घुस आया। सियार ने 16 लोगों को हमला  कर घायल कर दिया। गांव में सियार घुस आने से लोगों में दहशत है।  

उत्तर प्रदेश। प्रदेश के पीलीभीत में सियार का आतंक बढ़ गया है। माधोटांडा क्षेत्र में गुरुवार रात सपहा गांव में एक सियार घुस आया। लोगों ने सियार को खदेड़ा तो एक के बाद एक कई घरों में घुस गया और हमला कर करीब 16 लोगों को जख्मी कर दिया। इस दौरान गांव में दहशत फैल गई। घायलों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। ग्रामीणों ने काफी मुश्किल से सियार को गांव के बाहर खदेड़ा।

रात 11 बजे के आसपास गांव में घुसा सियार
माधोटांडा क्षेत्र के गांव सपहा बीती रात करीब 11 बजे  के आसपास लोग घरों में लेटे था कि गांव में कहीं से सियार घुस आया। सियार एक के बाद एक करीब दस घरों में घुसा और कमरों में सो रहे ग्रामीणों में हमला कर दिया। सियार ने घर की महिलाओं पर भी हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया।

ये भी पढ़ें. उदयपुर में शिकार की तलाश करते घर में घुसा तेंदुआ, अंदर थी डॉग्स की फौज, फिर जो हुआ वो खौफनाक था, देखें VIDEO

गांव में मची चीख-पुकार 
एक घंटे तक सियार घरों में कूदकर लोगों पर हमला करता रहा। इस दौरान पूरे गांव में चीख पुकार मची रही। लोग घरों के दरवाजे खिड़की भी बंद करते रहे। थाली आदि बजाकर सियार को अपने घरों से दूर करते रहे। फिर भी सियार ने 16 लोगों को हमला कर जख्मी कर दिया। 

ये भी पढ़ें. वीडियो वायरल: गाजियाबाद में युवती का चढ़ा पारा, स्ट्रीट डॉग के लिए बुजुर्ग का किया ऐसा हाल

ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर खदेड़ा
ग्रामीणों ने टार्च की रोशनी जलाकर लाठी-डंडे लेकर सियार को गांव से खदेड़ा। सियार के खतरे को देखते हुए गांव में लोग रात भर जागते रहे। शुक्रवार सुबह सभी घायल माधोटांडा सीएचसी पहुंचे और टीके लगवाने के साथ सभी का इलाज भी कराया गया। डॉक्टरों की माने तो सियार ने ग्रामीणों के हाथ और पैर में काटा है। महिलाओं अधिक जख्मी हुई हैं। सियार के हमले से गांव में दहशत है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अब 8 घंटे नहीं, 3.5 घंटे में काशी दर्शन! दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन होगी गेम चंगेर?
Success Story: साइकिल से इंटरनेशनल यूथ आइकॉन बने बागपत के अमन कुमार, युवाओं के लिए मिसाल