जौनपुर: बिजनेस मीटिंग के लिए बुक हाल में चल रही थी शराब पार्टी और अश्लील डांस, पुलिस को देख मची अफरा-तफरी

Published : Mar 20, 2023, 04:49 PM IST
Jaunpur

सार

जौनपुर के एक होटल में छापेमारी के दौरान लोग भागते हुए नजर आए। यहां होटल के हाल को बिजनेस मीटिंग के नाम पर बुक किया गया था, जबकि वहां शराब पार्टी और अश्लील डांस चल रहा था।

जौनपुर: नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में एक होटल में पुलिस ने छापेमारी की। यहां अवैध शराब पार्टी के दौरान बार-बालाओं का डांस चल रहा था। इस बीच पुलिस ने वहां से विदेशी युवतियों समेत 4 लड़कियों को गिरफ्तार किया। इसी के साथ एक दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई। मौके से 4 बार-बालाओं की गिरफ्तारी की गई जो डांस करने के लिए आई थीं। वहीं इसमें 1 रसियन और 3 भारतीय महिलाएं है। यह दिल्ली और लखनऊ की हैं।

पार्टी के आयोजक और होटल के जिम्मेदारों के खिलाफ केस दर्ज

आपको बता दें कि जौनपुर पुलिस ने यह एक्शन थाना लाइन बाजार नगर कोतवाली, सिटी मजिस्ट्रे आबकारी विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई में लिया। पार्टी से भारी मात्रा में शराब की बोतलें भी बरामद हुई। पुलिस ने पार्टी के आयोजक, होटल के मालिक और मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया कि तीसरे तल पर हाल में यह पार्टी और डांस चल रहा था। पुलिस के वहां पहुंचते ही सबसे पहले निकास को बंद कर पड़ताल की गई। 

पुलिस की रेड पड़ते ही मची भगदड़

रेड के लिए पहुंची टीम के अनुसार होटल में अवैध रूप से शराब पार्टी और बार-बालाओं के डांस की जानकारी मिली थी। जिसके बाद टीम छापेमारी के लिए वहां पर पहुंची। छापेमारी के दौरान सीओ सिटी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में कोतवाली थाना पुलिस, आबकारी टीम और लाइन बाजार पुलिस ने संयुक्त रूप से की। मौके से अंग्रेजी शराब की पेटी और बियर की बोतले मिली हैं। वहीं छापेमारी के दौरान तमाम लोग वहां से भागने का प्रयास करते हुए नजर आए। जिस दौरान छापेमारी के लिए टीम वहां पर पहुंची तो हाल में शराब के साथ अश्लील डांस चल रहा था। बताया गया कि बार का लाइसेंस न होने के बाद भी वहां शराब परोसी जा रही थी। हाल को बिजनेस मीटिंग के लिए बुक करवाया गया था।

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के गुर्गे मोहम्मद गुलाम के घर पर दिखा बुलडोजर का एक्शन, मां ने कहा- एनकाउंटर के बाद नहीं लेने जाऊंगी लाश

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बारात पहुंची, तभी पुलिस लेकर आ गई गर्लफ्रेंड... फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल