7 फेरे के बाद पिता ने दूल्हे के सामने रखी 3 खतरनाक शर्त, पहली- शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन कभी नहीं बनाएंगे संबंध

Published : Jun 09, 2023, 07:22 PM ISTUpdated : Jun 10, 2023, 04:24 PM IST
jhansi news after marriage condition of bride s father that groom and bride  will not make relationship

सार

यूपी के झांसी से एक अजब गजब मामला सामने आया है। दूल्हा और दुल्हन की धूमधाम से शादी हुई। विदाई का समय आया तो दुल्हन के मुंह बोले पिता ने दूल्हे के सामने ऐसी शर्त रख दी कि दूल्हा वह शर्त मानने को तैयार नहीं हुआ और बिना दुल्हन लिए ही बारात बैरंग वापस…

झांसी। यूपी के झांसी से एक अजब गजब मामला सामने आया है। दूल्हा और दुल्हन की धूमधाम से शादी हुई। विदाई का समय आया तो दुल्हन के मुंह बोले पिता ने दूल्हे के सामने ऐसी शर्त रख दी कि दूल्हा वह शर्त मानने को तैयार नहीं हुआ और बिना दुल्हन लिए ही बारात बैरंग वापस लौट गई। शर्त यह थी कि दूल्हा और दुल्हन कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगे। इसके अलावा दुल्हन के मुंहबोले पिता ने दो और शर्तें दूल्हे के सामने रखी थी।

7 जून की सुबह दुल्हन के विदाई की चल रही थी तैयारी

झांसी के बरूआसागर इलाके के सिनौरा गांव के मानवेंद्र सेन की शादी गुरसराय की एक युवती से 6 जून को शादी हुई। बरूआसागर स्थित एक मैरिज हॉल में शादी के बाद 7 जून की सुबह दुल्हन के विदाई की तैयारी शुरु हो गई। दुल्हन सुसराल के लिए विदा ही होने वाली थी कि तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ कि बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा। दुल्हन ने विदाई से साफ मना कर दिया।

दुल्हन के मुंहबोले पिता ने दूल्हे के सामने रखी तीन शर्तें

यह देखकर लड़का पक्ष की तरफ से आए हुए लोग दुल्हन को समझाने की कोशिशें करने लगे। बातचीत के दौरान ही दुल्हन के मुंहबोले पिता ने दूल्हे के सामने तीन शर्तें रखी दी। उसमें से एक यह थी कि दूल्हा और दुल्हन कभी संबंध नहीं बनाएंगे। दूसरी शर्त के मुताबिक दुल्हन अपनी छोटी बहन को साथ लेकर ही दूल्हे के घर जाएगी और तीसरी शर्त यह रखी कि दुल्हन के मुंह बोले पिता के अपनी बेटी के घर जाने पर कोई रोक टोक नहीं होगी। वह कभी भी अपनी बेटी के ससुराल जा सकेगा।

दूल्हे का माथा ठनका, शर्तों को मानने से इंकार

दुल्हन के मुंह बोले पिता की तीनों शर्तें सुनने के बाद दूल्हे का माथा ठनका और उसने उन शर्तों को मानने से इंकार कर दिया। यह देख दुल्हन ने भी आने ससुराल जाने से इंकार कर दिया और अपने मुंहबोले पिता और बहन के साथ वापस चली गई। दुल्हन के वापस जाने के बाद लड़का पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई। दूल्हा अपने परिजनों के साथ बरूआसागर थाने पहुंचा और पुलिस को शिकायती अर्जी दी। दूल्हे के मुताबिक, शादी में कुल 10 लाख रुपये का खर्च आया। जिसमें से तीन लाख रुपये मूल्य के गहने लड़की को शादी की रस्मों के दौरान दिए गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

4 साल इंतजार के बाद पैदा हुए बच्चे की 23वें दिन नींद में मौत, पैरेंट्स को अलर्ट करने वाली खबर!
ये हैं भदोही की रेखा : कभी सिलाई करती थीं, अब बना रहीं डिटर्जेंट पाउडर