पैसे की जगह रिश्वत में मांगे आलू, ऑडियो वायरल होते ही पुलिसवाला सस्पेंड

Published : Aug 11, 2024, 01:47 PM ISTUpdated : Aug 11, 2024, 05:41 PM IST
aalu police

सार

यूपी में एक पुलिसवालों को रिश्वत में आलू मांगना भारी पड़ गया। सोशल मी​डिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है।

कन्नौज. उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक पुलिसवाले को रिश्वत में आलू मांगने पर सस्पेंड कर दिया है। सोशल मीडिया पर चौकी इंचार्ज और शिकायतकर्ता का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों के बीच 3 किलो आलू की बात पर सह​मति बनी। इस घटना की चर्चा चली तो सोशल मीडिया पर एक बार फिर से राहुल गांधी का आलू वाला बयान भी सुर्खियों में आ गया।

5 किलो आलू की डिमांड

सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में कन्नौज​ जिले के सौरिख थाना क्षेत्र की चपुन्ना पुलिस चौकी में तैनात इंचार्ज रामकृपाल सिंह और शिकायतकर्ता की आवाज बताई जा रही है। जिसमें रिश्वत के रूप में पांच ​किलो आलू की डिमांड की गई। लेकिन फरियादी दो किलो दे पाने की बात कह रहा है। इसके बाद चौकी इंचार्ज नाराज हुए तो तीन किलो आलू पर सहमति बनी।

एसपी तक पहुंचा मामला

ये मामला कन्नौज एसपी अमित कुमार आनंद तक पहुंच गया है। इस कारण पुलिस अधीक्षक ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है। इसी के साथ मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी गई है। हालांकि ये मामला तीन चार दिन पुराना बताया जा रहा है। लेकिन अब सुर्खियों में आ गया है।

रिश्वत मांगने का दूसरा तरीका

संभावना व्यक्त की जा रही है कि ये रिश्वत मांगने का दूसरा कोई तरीका है। जिसमें आलू की जगह कोई और चीज या पैसा हो सकता है। क्योंकि आलू 30 से 40 रुपए किलो हैं। ऐसे में कोई भी सिर्फ आलू की रिश्वत क्यों मांगेगा। हालांकि ये जांच के बाद ही खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें : हिंदू वीर सेना की चेतावनी : 72 घंटों में बांग्लादेशी और रोहिंग्या छोड़ दे देश

राहुल गांधी का आलू से सोना

सोशल मीडिया पर रिश्वत के रूप में आलू की डिमांड का मामला सामने आने के बाद राहुल गांधी का आलू से सोना बनाने वाला बयान फिर से सुर्खियों में आ गया है। लोग समझ रहे हैं कि शायद ये वही आलू हों, जिनको एक तरफ से डालने पर सोना निकले।

यह भी पढ़ें : बेटे की चाह में लूट गई महिला की इज्जत, पाखंडी ने किया पूरी मंडली के साथ गैंगरेप

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल