कानपुर: सपा विधायक इरफान सोलंकी पर लगा एक और गंभीर आरोप, ACP कैंट करेंगे मामले की जांच

Published : Feb 07, 2023, 10:25 AM IST
KANPUR

सार

सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। चकेरी के अहिरवां शिव शंकरपुरम निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की पत्नी ने सपा विधायक सोलंकी पर उनकी पैतृक जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।

कानपुर: समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और उनके करीबियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें कि अब सपा विधायक पर चकेरी के अहिरवां शिव शंकरपुरम निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की पत्नी सरिता सिंह ने गंभीर आरोप लगाया है। सरिता सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा विधायक सोलंकी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी फैक्ट्री पर कब्जा किया है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से न्याय किए जाने की गुहार लगाई है। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने ACP कैंट को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की पत्नी ने बताया कि उनके पति कि कुछ साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी।

रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की जमीन पर कब्जा

डिप्टी पड़ाव रेलवे लाइन के पास 1477 गज में चूना फैक्ट्री (मिल) थी। उन्होंने बताया कि वह उनकी पैतृक जमीन है। सरिता सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि साल 2017 में सपा विधायक ने अपने साथी अंकित जैन और अन्य साथियों के साथ मिलकर जबरन फैक्ट्री का ताला तोड़कर उस पर कब्जा कर लिया। वहीं उनके द्वारा विरोध करने पर सपा विधायक ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। सरिता सिंह के अनुसार, वह तब से लगातार उच्चाधिकारियों से मामले की गुहार लगा रही हैं। लेकिन पुलिस द्वारा मामले पर एक्शन नहीं लिया गया। जिसके बाद अब एसीपी चकेरी अमरनाथ को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

ACP को सौंपी गई मामले की जांच

पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि सपा विधायक सोलंकी और उनके साथियों की अब तक 27 संपत्तियों की पहचान कर ली गई है। इन संपत्तियों की कीमत 150 से 200 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। बता दें कि सपा विधायक और उनके साथियों की यह संपत्तियां शहर के कोतवाली, ग्वालटोली, चमनगंज, जाजमऊ, चकेरी के अलावा आस पास के जिलों में भी हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत बुधवार से इन संपत्तियों के जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इंस्पेक्टर फीलखाना सुनील कुमार को इस मामले का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

रामपुर में रात को निर्वस्त्र घूमने वाली महिला का पुलिस ने लगाया पता, इन लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ