'घंटों निर्वस्त्र रखता है पति, लाइटर से जलाता है नाजुक अंग' महिला ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अब तो देवर भी बन चुका है हैवान

Published : Feb 05, 2023, 02:34 PM IST
Kanpur Crime news

सार

शादी के बाद से प्रताड़ना झेल रही महिला ने पुलिस के सामने जाकर सच्चाई बताई है। उसने कहा कि पति उसे लगातार दहेज के लिए परेशान कर रहा है। उसके साथ हैवानियत की सभी हदों को पार किया जाता है।

कानपुर: दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदों को पार किया गया। पत्नी ने बताया कि पति आए दिन उसे शराब और सिगरेट पिलाता, इसके बाद वह उसके नाजुक अंगों को लाइटर से जलाकर हंसता। मोबाइल से उसकी तस्वीरें खींचकर आरोपी अपनी ही पत्नी को बदनाम करता।

साल 2020 में हुई थी शादी, पति लगातार कर रहा प्रताड़ित

दहेज प्रताड़ना का यह मामला कानपुर से सामने आया है। मामले में पीड़िता ने गोविंदनगर थाने में पति समेत 5 ससुरालजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला की ओर से बताया गया कि पति उसे कई घंटों तक निर्वस्त्र रखता। इसके चलते वह डिप्रेशन का शिकार हो गई। पति कई दिनों के लिए उसे अकेला छोड़कर कहीं चला जाता। पीड़िता ने बताया कि साल 2020 में उसकी शादी लखनऊ खरिका के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी में पिता ने 40 लाख रुपए खर्च किए थे। हालांकि इसके बाद भी ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं।

जबरन करवाया पीड़िता का गर्भपात, देवर भी करता है छेड़छाड़

इस बीच महिला के गर्भवती होने पर जबरन उसका गर्भपात भी करवाया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि देवर ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। पति की प्रताड़ना और ससुरालवालों से परेशान होकर वह 17 जनवरी से मायके में आकर रह रही है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। पीड़िता ने बताया कि देवर आकाश 2022 को पुणे से आया था। उसने कई बार छेड़खानी की और जब महिला ने पति से इसकी शिकायत की तो उसने कहा कि तुम हम भाइयों के बीच लड़ाई करवाना चाहती हो। महिला ने यह भी बताया कि पति के बैग से कई लड़कियों के फोटो और लेटर भी मिले हैं। उसके कई लड़कियों के साथ में संबंध हैं। जब वह पति से इस बारे में पूछती है तो उसकी पिटाई की जाती है।

पीड़िता ने बताया कि उसका कोई भाई नहीं है और उसके माता-पिता वृद्ध हो चुके हैं। पीड़िता ने बुजुर्ग मां-बाप से पहले कुछ भी नहीं बताया और अपनी किस्मत को ही कोसती रही। लेकिन अब उसने इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है और न्याय की गुहार लगाई है।

सगाई के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- मैं त्रस्त हो चुका हूं

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कबड्डी प्रतियोगिता 2025: UP चैम्पियन-पूर्वोत्तर रेलवे उपविजेता, CM योगी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया
योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक