
Kanpur Metro new route: कानपुर शहर के लाखों लोग जल्द ही सुरंग के रास्ते कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो से सफर कर सकेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो 15 अप्रैल से पहले फर्राटा भर सकती है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) के अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर मेट्रो के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे। इसे लेकर यूपीएमआरसी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति भी संभावित है।
यूपीएमआरसी के संयुक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) पंचानन मिश्रा ने बताया कि जिस तरह कानपुर में मेट्रो की शुरुआत पर पीएम मोदी उपस्थित थे, वैसे ही वे इस बार भी वर्चुअली या व्यक्तिगत रूप से इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। 15 अप्रैल से पहले चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो संचालन की उम्मीद है। इससे पहले, 4 से 5 अप्रैल के बीच मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (CMRS) की टीम एनओसी जारी कर सकती है।
| दूरी | किराया |
| एक स्टेशन तक | 10 रुपए |
| दो स्टेशन तक | 15 रुपए |
| तीन से छह स्टेशन तक | 20 रुपए |
| सात से दस स्टेशन तक | 30 रुपए |
| ग्यारह से चौदह स्टेशन तक | 40 रुपए |
वर्तमान में कानपुर मेट्रो का संचालन आईआईटी से मोतीझील तक हो रहा है। अभी यात्री 9 स्टेशनों तक सफर कर सकते हैं, लेकिन जल्द ही आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक कुल 14 स्टेशनों पर मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। इस सफर का अधिकतम किराया ₹40 निर्धारित किया गया है।
यह भी पढ़ें: Agra Metro से बदलेगी ट्रांसपोर्ट की दुनिया, नए कॉरिडोर से मिलेंगी शानदार सुविधाएं! कैसा होगा कॉरिडोर ?
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।