क्रिकेट के दौरान 10 साल के बच्चे की रहस्यमय मौत, नो बॉल पर हुआ था विवाद

Published : Aug 12, 2024, 03:51 PM IST
cricket

सार

कानपुर में क्रिकेट खेलते समय एक 10 वर्षीय बच्चे की अचानक गिरकर मौत हो गई। बच्चे की मौत नो बॉल को लेकर हुए विवाद के बाद हुई, जिसके बाद वह अचानक गिर गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिससे मौत का कारण अज्ञात है।

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर में क्रिकेट खेल रहे एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई है। वह रविवार सुबह अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी अचानक गिरते ही उसे अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

नो बॉल को लेकर हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि आरिज नामक बच्चा बॉलिंग कर रहा था। तभी बैटिंग कर रहे दूसरे बच्चे से नो बॉल को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों बहस करते करते एक दूसरे से लिपट गए थे। जिसके बाद अचानक आरिज जमीन पर गिर गया। उसे बेहोश होते देख सभी बच्चे घबरा गए। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम भी नहीं कराया

बच्चा अचानक कैसे गिरा और उसकी मौत कैसे हो गई। उसे कोई चोट लगी थी। जैसे कई सवाल लोगों के मन में उठ रह हैं। लेकिन इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है। क्योंकि बच्चे के घरवालों ने कार्रवाई करने से मना कर दिया। उन्होंने पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया। इस कारण जांच में भी यह पता नहीं चल सका कि आखिर बच्चे की मौत कैसे हुई। हालांकि आज तक जो सुनते आ रहे हैं कि अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो जाती है। वैसा ही इस केस में लोग मान रहे हैं। घरवालों ने बताया कि बच्चे को पहले से कोई बीमारी भी नहीं थी।

यह भी पढ़ें : चार युवकों ने बनाया करोड़पति बनने का प्लान, 1 लाख में खरीदा मटेरियल, फिर हुआ...

मम्मी के साथ नाना के यहां रहता था बच्चा

बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता की मौत हो गई थी। वह अपनी मम्मी के साथ नाना के यहां रहता था। वह सेंट जोसेफ स्कूल में कक्षा छटी में पढ़ता था। उसकी मौत से मां और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें : स्कूल में तमंचा लेकर पहुंच गया 8 वीं का स्टूडेंट, हलक में आ गई सभी की जान

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 9 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
Ganga Expressway: मेरठ से हरिद्वार की दूरी होगी और आसान, गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार को मिली हरी झंडी, यूपी-उत्तराखंड में हुआ करार