इंस्टाग्राम रील ने किया कमाल, रील देखते-देखते 18 साल बाद खिल गया चेहरा

इंस्टाग्राम रील देखते देखते एक बहन को अचानक वो दिख गया, जिसका वह सालों से इंतजार कर रही थी। अचानक सालों बाद देखकर वह भावुक हो गई और उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े थे।

subodh kumar | Published : Jun 29, 2024 12:15 PM IST / Updated: Jun 29 2024, 06:48 PM IST

कानपुर. उत्तरप्रदेश के कानपुर में एक अजीबो गरीब घटना हुई है। यूं तो मनोरंजन के लिए इंस्टाग्राम रील हर कोई देखता है। लेकिन रील देखते देखते अगर किसी को कोई बिछड़ा हुआ नजर आ जाए। तो इससे अच्छी कोई बात नहीं होगी। ऐसा ही यूपी में हुआ है।

ये था मामला

यूपी के कानपुर जिले से करीब 18 साल पहले बाल गोविंद नामक भाई काम नौकरी करने के लिए मुंबई गया था। वह मुंबई तो गया लेकिन उसके बाद उसका कोई अता पता नहीं चला। ऐसे में बहन अपने भाई को लापता समझने लगी। यहां से वह कुछ दोस्तों के साथ गया था। लेकिन मुंबई जाने के बाद उसने दोस्तों का साथ छोड़ दिया। क्योंकि उसने दूसरी जगह नौकरी करना शुरू कर दी थी। उसके सभी दोस्त भी धीरे धीरे गांव लौट गए थे। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद एक बार बाल गोविंद बीमार होने पर वापस गांव जाने के लिए एक ट्रेन में सवार हुआ, लेकिन वह गलत ट्रेन में बैठ गया था। इस कारण वह कानपुर की जगह जयपुर पहुंच गया। वहां उसकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हुई। जिसने उसे एक फैक्ट्री में नौकरी दिलवा दी। इसके बाद वह वहीं नौकरी करने लगा। वह जयपुर में ही रहने लगा, वहीं उसने शादी कर ली और उसके दो बच्चे भी हो गए। ऐसे में उसे 18 साल बीत गये।

इंस्टाग्राम रील से मिला भाई

हालही एक दिन बाल गोविंद की बहन घर में बैठी बैठी रील देख रही थी। तभी अचानक उसे अपने भाई सा एक लड़का नजर आया। तो उसने ध्यान से देखा तो वह अपने भाई को उसके टूटे दांत से पहचान गई। इसके बाद उसने अपने भाई से सम्पर्क किया और उसका भाई अपनी बहन से मिलने गांव लौट आया। जिससे भाई बहन की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

यह भी पढ़ें: कहां से आया फर्जी इंस्पेक्टर के पास इतना पैसा, किराये के कमरे में मिला धन

रील से मिला फायदा

वैसे तो रील के चक्कर में कई लोगों को नुकसान होता नजर आया है। थोड़ी सी लापरवाही बरतने पर रील बनाते बनाते लोगों की जान तक चली गई है। लेकिन इसी रील से एक महिला को बड़ा फायदा भी हो गया है। उसे सालों पहले बिछड़ा अपना भाई मिल गया। जिससे खुशी से उसके आंसू छलक उठे।

यह भी पढ़ें: हारे के सहारे खाटू श्याम के दर्शन का ये है सबसे अच्छा समय

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Shaktisinh Gohil LIVE: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग
Yogi Adityanath LIVE: बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत लखनऊ में विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ
बॉडीबिल्डर यूट्यूबर Bobby Kataria को क्यों खोज रही NIA ?
Ladakh T–72 Tank Hadsa: अभ्यास के दौरान नदी में आ गया सैलाब और फिर...
Delhi के बाद UP पहुंचा Monsoon, लखनऊ में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट