बाराबंकी: तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाकर कानूनगो के मुंशी ने खुद को लगाई आग, वीडियो आया सामने

बाराबंकी: तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाकर कानूनगो के मुंशी ने खुद को लगाई आग, वीडियो आया सामने

Published : Jan 22, 2023, 01:00 PM IST

बाराबंकी जनपद की हैदरगढ़ तहसील से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कानूनगो के मुंशी ने खुद को आग के हवाले कर लिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बाराबंकी जिले में कानूनगो के निजी मुंशी के द्वारा खुद को आग लगाने का मामला सामने आया है। मुंशी के आग की लपटों में घिरे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर मौजूद लोग किस तरह से मुंशी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। 

यह घटना तहसील हैदरगढ़ की है। यहां मुंशी सुरजीत सिंह उर्फ लाल डींगा सिंह ने खुद को आग लगा दी। इस घटना के दौरान वहां सीडीओ एकता सिंह भी मौजूद थी। मुंशी ने आरोप लगाया कि तहसीलदार शशि कुमार त्रिपाठी ने उसे अपने ऑफिस में बुलाकर गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी। तहसीलदार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह के द्वारा शिकायत किए जाने से नाराज थे। 

Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!