बागपत: डाक कांवड़ आगे ले जाने को लेकर भिड़ गए यूपी और हरियाणा के कांवड़िए

बागपत: डाक कांवड़ आगे ले जाने को लेकर भिड़ गए यूपी और हरियाणा के कांवड़िए

Published : Aug 04, 2024, 10:45 AM IST

यूपी के बागपत में कांवड़ियों की आपस में भिड़ंत का मामला सामने आया। डाक कांवड़ लेकर जा रहे यूपी और हरियाणा के कांवड़िए आगे निकलने की जिद्द में एक दूसरे से भिड़ गए।

यूपी के बागपत से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां डाक कांवड़ ले जा रहे कांवड़िए आपस में ही भिड़ गए। दरअसल आगे निकलने के विवाद में यूपी और हरियाणा के कांवड़िए भिड़ गए। जिसके बाद जमकर ईंट पत्थर चले और धारदार हथियार से भी हमला किया गया। इस हमले में हरियाणा का एक कांवड़ियां गंभीर घायल हुआ जिसकी बाद में मौत हो गई। वहीं एक अन्य कांवड़ियां भी गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है। मामले में यूपी पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है। 
आपको बता दें कि सोनीपत के अटेरना के रहने वाले युवक कांवड़ लेकर हरिद्वार जा रहे थे। इस बीच उनका विवाद बागपत के कांवड़ियों से हो गया। यह विवाद आगे निकलने को लेकर था। फिर क्या था देखते ही देखते लाठी डंडे और ईंट पत्थर चलने लगे। घटना में अटेरना के रहने वाले वंश नाम के कांवड़िए की मौत हुई है। वंश ने सोनीपत के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। घायल एक अन्य कांवड़िए का इलाज अस्पताल में जारी है। मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला