'बाय... मैं जा रही हूं खुश रहना आप लोग' कहकर महिला टीचर ने कर लिया सुसाइड

Published : Mar 20, 2023, 05:25 PM IST
Kasganj

सार

यूपी के जिले कासगंज में एक शिक्षिका ने सुसाइड कर लिया। इस दौरान उसने अपने पति समेत ससुराल वालों का जिक्र भी किया है। उसकी मौत के बाद मृतका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कासगंज: उत्तर प्रदेश के जिले कासगंज में एक शिक्षिका का सुसाइड का मामला सामने आया है। जिसमें पति और ससुराल वालों के लिए कई बातें भी बोली है। ऐसा बताया जा रहा है कि महिला ने फोन में वीडियो रिकॉर्ड करते हुए जहर खा लिया तो उसके कुछ देर बात महिला की मौत हो गई। मृतका ने वीडियो बनाते हुए कहा कि बाय... मैं जा रही हूं। अब आप लोग खुश रहना। बहुत परेशान किया है न आप लोगों को। अब कभी परेशान नहीं करूंगी।

ननद और मौसी की तलाश कर रही पुलिस

जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के कोतवाली गंज डुडवारा क्षेत्र का है। इसके अलावा यह घटना शुक्रवार की है और महिला टीचर का नाम रंजना था। इस मामले में महिला के मायके वालों ने उसके पति, सास-ससुर, ननद और मौसी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मृतक शिक्षिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर ननद और मौसी की तलाश जारी है।

प्राइवेट नौकरी करता है मृतका का पति

टीचर ने 17 मार्च को अपने ससुराल में जहर खाया था। रविवार को पुलिस को जांच में दौरान महिला के मोबाइल से उसका सुसाइड का वीडियो मिला है। मृतक रंजना की उम्र 33 साल थी और वह गंज दुण्डवारा के वैदिक कन्या देवी इंटर कॉलेज में शिक्षिका थी। इसके अलावा वह मैनपुरी की रहने वाली थी। उसकी शादी साल 2016 में कासगंज के महेन्द्र पाल से हुई थी। रंजना की एक पांच साल की बेटी भी है, जिसका नाम आदी है। वीडियो में रंजना उसका ख्याल रखने की बात कह रही है। रंजना का पति प्राइवेट नौकरी करता है।

गिरफ्तार परिजन जाएंगे जेल और बाकी की तलाश जारी

इस मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर का कहना है कि मामले में मृतका के पिता धर्मेन्द्र सिंह की तहरीर पर पति महेन्द्र सिंह, ससुर नेकसे लाल, सास मंजू लता, ननद और मौसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि पति, ससुर और सास को उनके एक रिश्तेदार के गांव से गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही और बाकी लोगों की तलाश जारी है। आगे कहते है कि सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जौनपुर: बिजनेस मीटिंग के लिए बुक हाल में चल रही थी शराब पार्टी और अश्लील डांस, पुलिस को देख मची अफरा-तफरी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कबड्डी प्रतियोगिता 2025: UP चैम्पियन-पूर्वोत्तर रेलवे उपविजेता, CM योगी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया
योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक