Who is Ketki Singh? बलिया की बांसडीह से बीजेपी विधायक केतकी सिंह कौन हैं, जिनके बेबाक बयानों से सियासत में बवाल मच जाता है? कभी अखिलेश पर टोंटी तंज, तो कभी तहसील में आग लगाने की धमकी…आखिर क्या है उनकी असली पहचान और राजनीतिक सफर का राज?
बलिया जिले की बांसडीह सीट से बीजेपी विधायक केतकी सिंह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनकी पहचान एक तेजतर्रार और बेबाक नेता की है। उनके बयान अक्सर राजनीति में नई बहस छेड़ देते हैं।
28
क्या करते हैं केतकी सिंह के पति?
शादी से पहले केतकी सिंह छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रहती थीं। उनके पति शांत स्वरूप सिंह रेलवे में वरिष्ठ अधिकारी हैं। ससुराल और मायका दोनों ही दुर्ग में करीब-करीब साथ हैं। शादी के बाद वह अपने पैत्रक गांव में बस गईं।
38
राजनीति में एंट्री कब हुई?
पारिवारिक जुड़ाव ने ही उन्हें राजनीति से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। 2017 के चुनाव में उन्हें बीजेपी से टिकट नहीं मिला। हार मानने की बजाय उन्होंने निर्दलीय मैदान संभाला और सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी को कड़ी टक्कर दी। जीत भले न मिली, लेकिन मात्र 1,687 वोटों से हारकर सबको चौंका दिया।
2022 के चुनाव में उन्होंने जोरदार वापसी की और बांसडीह से ही सपा के दिग्गज नेता राम गोविंद चौधरी को 21,134 वोटों से हराकर विधायक बनीं। इस जीत ने उन्हें राजनीति में नई पहचान दिलाई।
58
विधानसभा में भोजपुरी अंदाज
उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में उन्होंने भोजपुरी भाषा में भाषण देकर सभी को चौंका दिया। उनके इस अंदाज ने उन्हें जनता के और करीब ला दिया और सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हुई।
68
केतकी सिंह की विवादित बयानबाजी
केतकी सिंह अपने विवादित बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने एक बार कहा था कि मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों के लिए अलग विंग होना चाहिए। इस बयान से बड़ा बवाल मच गया था।
78
टोंटी विवाद और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर तंज
हाल ही में उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि “टोंटी उठाकर जो ले गए हो साहब, वो जनता को लौटाओ।” इस बयान से सूबे की सियासत गरमा गई और सपा महिला कार्यकर्ताओं ने उनके आवास का घेराव किया।
88
बागी छवि और आगे का सफर
चाहे तहसील में आग लगाने की धमकी हो या अखिलेश पर तंज, केतकी सिंह की छवि हमेशा बागी रही है। उनकी बेबाकी उन्हें खास बनाती है, लेकिन सवाल यह है कि 2027 चुनाव में यही अंदाज उनके लिए जीत का हथियार बनेगा या चुनौती?
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।