अजब प्रेम की गजब कहानी: ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान प्यार चढ़ा परवान, प्रेमी से मिलने के लिए अंडमान से बरेली पहुंची प्रेमिका

Published : Feb 01, 2023, 05:49 PM IST
Bareilly

सार

बरेली के फरीदपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान अंडमान निकोबार की निवासी लड़की फरीदपुर के युवक को दिल दे बैठी। इसके बाद किशोरी 7 दिन पहले घर में किसी को बताए बिना अपने प्रेमी के पास चली आई।

बरेली: यूपी के बरेली जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। पबजी गेम खेलने के दौरान अंडमान निकोबार निवासी लड़की फरीदपुर के युवक को दिल दे बैठी। इसके बाद युवक के प्यार में पागल लड़की अपने प्रेमी से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गई। जिसके बाद बीते मंगलवार को किशोरी का पीछा करते-करते अंडमान की पुलिस भी यहां पर आ गई। जिसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से किशोरी को तलाश कर लिया गया। वहीं किशोरी का प्रेमी अपने घर से फरार हो गया। पबजी गेम खेलने के दौरान अंडमान निवासी 16 साल की किशोरी की पहचान फरीदपुर के बंटू यादव से हुई।

फोन पर बातचीत के दौरान प्यार चढ़ा परवान

जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को अपने नंबर दे दिए और फोन पर बातचीन करना शुरू कर दिया। वह 7 दिन पहले किशोरी अपने घर में किसी को बिना कुछ बताए बंटू से मिलने फरीदपुर चली आई। वहीं किशोरी के लापता होने पर उसके घरवालों ने स्थानीय थाने में किडनैपिंग का केस दर्ज कराया। वहीं पुलिस द्वारा जांच किए जाने पर फोन के लोकेशन से किशोरी की फरीदपुर में लोकेशन मिली। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से पता चला कि बंटू किशोरी को लेकर अलीगंज थाना क्षेत्र के राजपुर कलां रिश्तेदारी में चला गया। इसके बाद उसने मोबाइल भी बंद कर लिया।

मौके से फरार हुआ युवक

किशोरी की लोकेशन मिलने पर अंडमान पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर अग्नेश बरथोलोम व प्रदीप समेत टीम बरेली पहुंची और फिर यहां से बंटू का एड्रेस निकाल कर टीम राजपुर कलां पहुंची। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले बंटू किशोरी को फरीदपुर से ले गया। बीते मंगलवार को बंटू के घर में पुलिस ने दबिश दी तो किशोरी उसके घर से बरामद हुई। जबकि बंटू मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बंटू और किशोरी दोनों को एक साथ अंडमान ले जाया जाएगा। इसके बाद वहां कोर्ट में किशोरी के बयान दर्ज कराए जाएंगे। बताया गया कि पहले किशोरी पुलिस के साथ वापस अंडमान लौटने के लिए तैयार नहीं थी। घंटो मनाए जाने के बाद वह जाने के लिए तैय़ार हुई।

मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कबड्डी प्रतियोगिता 2025: UP चैम्पियन-पूर्वोत्तर रेलवे उपविजेता, CM योगी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया
योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक